{"_id":"5eea66ee8ebc3e431314a181","slug":"corona-virus-city-office-news-ali2363939123","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या पुराने शहर में फिर पांव पसार रहा कोरोना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या पुराने शहर में फिर पांव पसार रहा कोरोना...
विज्ञापन
कोरोना का कहर जिले में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। घर-घर सर्वे को जा रही टीम को पुराने शहर के सराय लवरिया और सराय हकीम में 12 लोग ऐसे मिले हैं, जिनमें खांसी, बुखार और जुकाम सहित हल्का बुखार पाया गया है। इन सभी के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले भर में घर-घर जाकर डेडिकेटिड मेडिकल टीम सर्वे कर रही है। इस क्रम में सराय लवरिया और सराय हकीम में मंगलवार को सर्वे के दौरान टीम को 12 लोग मिले हैं। यह सभी संदिग्ध हैं। जिनमें खांसी, बुखार और जुकाम सहित हल्का बुखार पाया गया है। इन सभी के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इससे पहले भी पुराने शहर में भारी मात्रा में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर लोगों को कोरोना वायरस से बचाने में जुटा हैं।
लोग भूले सोशल डिस्टेंसिंग
अनलॉक में पुराने शहर के देहली गेट, कोतवाली और सासनी गेट के लोगों को छूट मिलने के बाद वहां फिर से पुराना ढर्रा लोगों ने अपना लिया है। दुकानों पर अब सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
बेवजह घरों से बाहर निकलना और मास्क न पहनाना घातक
जिलाधिकारी ने बताया कि लोगों का बिना मास्क पहने और बेवजह घरों से बाहर निकलना घातक साबित हो सकता है। लोगों से अपील है कि वह सुरक्षा के साथ ही घरों से बाहर निकलें। इधर, एसएसपी ने तीनों थानों की पुलिस को निर्देश दिया है कि वह नियमित तौर पर बाजार और चौराहों पर चेकिंग करें। जो भी लोग बिना मास्क पहने या बेवजह घूमते फिरते नजर आएं उनके चालान काटे जाएं। दुकानदार अगर किसी ग्राहक के मास्क न पहने होने पर भी उसे सामान दे रहे हैं या फिर पांच से अधिक लोगों को एक साथ दुकानों पर खड़ा कर रहे हैं तो उनके भी चालान काटे जाएं।