फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona virus: 140 people healthy, 134 infected

कोरोना वायरस: 140 लोग हुए स्वस्थ, 134 संक्रमित

Thu, 17 Sep 2020 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Corona virus: 140 people healthy, 134 infected
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना का कहर जारी है। आज 134 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं जबकि 140 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। वर्तमान समय में 1732 लोग सक्रिय है। जनपद में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6990 तक पहुंच गई है। 5224 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 1,33,816 लोगों के नमूनों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में बुधवार को 134 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में जिला जेल के 4 लोग शामिल हैं। इससे वहां खलबली मची हुई है। संक्रमित लोगों में मानिक चौक कलिया गली के 5, नगला मंदिर, भैना गोंडा एवं विजयगढ़ खासमान के 4-4, रामबाग कॉलोनी एवं मानसरोवर फेज 2 के 3-3, ग्रीन पार्क अपार्टमेंट, ब्रजवासी मार्केट क्वार्सी बाईपास, मैरिस रोड, नौरंगाबाद, पृथ्वीराजनगर जीटी रोड, हरनारायण गली एवं सुरेंद्र नगर के 2-2 लोग शामिल हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को लक्षण के आधार पर होम आइसोलेट एवं कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए आधार जरूरी
अब किसी आदमी को कोरोना जांच कराना है तो आधार कार्ड दिखाना होगा। जांच भी आपके घर के नजदीक स्थित पीएचसी पर होगा। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि कुछ लोग ऐसे हैं जो कई जगह जांच करा रहे हैं। एक जगह की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं होने पर दूसरी व तीसरी जगह भी जांच करा रहे हैं। ऐसे लोगों की गिनती दो या तीन बार हो रही है। लेकिन ढूढ़ने पर नहीं मिल रहे हैं। ऐसी स्थिति में अब जांच के लिए आधार जरूरी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में 17 पीएचसी है। जांच कराने वाले लोग अपने नजदीकी पीएचसी पर जाकर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed