फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona positive people freely roamed in Hathras before trapped police investigating travel history

हाथरस शहर में कई दिनों तक घूमे थे संक्रमित जमाती, संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 05 Apr 2020 10:34 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 05 Apr 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Corona positive people freely roamed in Hathras before trapped police investigating travel history
निजामुद्दीन मरकज का एक दृश्य (फाइल फोटो) - फोटो : जी पाल

अलीगढ़ से सटे सासनी क्षेत्र से शनिवार को जमातियों के संक्रमित होने की खबर से खलबली मच गई है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संक्रमित जमाती कई दिनों तक हाथरस शहर में भी घूमे थे और उसके बाद वो सासनी से पकड़े गए। 

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन उनकी यात्रा का इतिहास पता करने में जुटा हुआ है। शनिवार देर शाम तक उनके संपर्क में आए लोगों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। मालूम हो कि 31 मार्च को सासनी की मस्जिद से पकड़े गए आठ जमातियों में से चार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन


पकड़े गए आठों जमाती बाहरी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह सभी जमाती दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए मरकज से पांच मार्च को सीधे हाथरस शहर आ गए थे। वे यहां कई दिनों तक शहर की एक मस्जिद में रुके और घूमे-फिरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वे ऊसवा गांव भी गए। इसके बाद 31 मार्च को बिजलीघर सासनी की मस्जिद से पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। उन्हें केएल जैन इंटर कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मुरसान सीएचसी को अब कोरोना संक्रमितों के लिए ही आइसोलेशन सेंटर बना दिया गया है।

पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल
कोरोना से संक्रमित चारों जमातियों का यात्रा इतिहास पता करने के साथ-साथ पुलिस उनकी कॉल डिटेल खंगालने में भी जुट गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वो जिले में आने के बाद कहां-कहां और किन-किन लोगों से मिले थे। पुलिस यह भी पता कर रही है कि जिले में आने से पहले ये लोग कहां-कहां गए थे। इन लोगों को तलाशने के बाद सभी को क्वारंटीन करने की तैयारी की जा रही है। 

किसी में नहीं थे कोरोना के लक्षण

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से पिछले माह हाथरस आए तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों में से किसी में कोरोना जैसे लक्षण नहीं मिले थे। इसे लेकर स्वास्थ्य अधिकारी भी काफी निश्चिंत लग रहे थे। इन लोगों को किसी तरह की सर्दी, जुकाम, जकड़न, सांस लेने में दिक्कत जैसी कोई समस्या भी नहीं थी। शनिवार को इनमें से चार के कोरोना पॉजिटिव आने से अधिकारी खासे चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed