फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona noise again neither doctors nor vaccine in hospitals

Aligarh News: फिर से कोरोना का शोर, अस्पतालों में न डॉक्टर न वैक्सीन

Thu, 23 Mar 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 23 Mar 2023 01:18 AM IST
सार

वर्ष 2020, 2021 में मार्च में ही कोरोना का दौर रहा। दोनों दौर में अलीगढ़ में काफी संख्या में मरीज परेशान रहे। जैसे-तैसे मरीजों को उपचार मिल सका। काफी संख्या में जान भी गईं।

विज्ञापन
Corona noise again neither doctors nor vaccine in hospitals
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण का शोर फिर मचने लगा है। जिले के अस्पतालों में भी वायरल-बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम व गले में खरास के मरीज सर्वाधिक पहुंच रहे हैं। लेकिन जिला स्तर के अस्पताल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य महकमा वैक्सीन संकट से लड़ रहा है। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के पालन की सलाह के अलावा स्वास्थ्य महकमे के पास इस समय कुछ नहीं है।

विज्ञापन


बुधवार को जिला अस्पताल व दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में मरीजों की भीड़ काफी थी। जिनमें सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, बुखार आदि के मरीज अधिक थे। मगर फिजीशियन डॉक्टर न होने के कारण मरीज भटकते रहे। दोनों अस्पतालों में जैसे-तैसे मरीजों को ओपीडी में उपचार मिल सका।
विज्ञापन


जिले में कोरोना की वैक्सीन भी नहीं
जिले में सरकारी स्तर पर कोरोना की वैक्सीन भी नहीं है। निजी अस्पतालों में जरूर कोरोना का टीका लग रहा है। कोरोना के शोर के बीच जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है, वह बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में ही लगातार दो वर्ष रहा कोरोना का शोर
वर्ष 2020, 2021 में मार्च में ही कोरोना का दौर रहा। दोनों दौर में जिले में काफी संख्या में मरीज परेशान रहे। जैसे-तैसे मरीजों को उपचार मिल सका। काफी संख्या में जान भी गईं।


यह सही है कि जिले में डॉक्टरों की कमी है। कोरोना की डोज अभी मिल नहीं रही है। उसके लिए शासन के आदेश का इंतजार है। रहा सवाल कोरोना के शोर का तो यह बदलते मौसम के साथ रहता है। लोगों को अस्पतालों में उपचार लेने व कोविड प्रोटोकॉल के पालन करने की जरूरत है। -डा.नीरज त्यागी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed