{"_id":"62ed6a69177a7844e36b53b8","slug":"corona-maha-campaign-on-sunday-for-precautionary-dose-aligarh-news-ali2975994185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड : एहतियाती खुराक के लिए रविवार को महा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड : एहतियाती खुराक के लिए रविवार को महा अभियान
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सात अगस्त को कोविड रोधी टीके की एहतियाती खुराक के लिए महा अभियान चलेगा। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इस अभियान में निशुल्क डोज दी जाएगी। बता दें कि जिले में अब तक 87 हजार से अधिक लोगों को एहतियाती खुराक ले चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि 18 से 59 वर्ष के लिए 15 जुलाई से निशुल्क टीका लगाया जा रहा है। लेकिन 7 अगस्त को इस महा अभियान के तहत सभी पात्र लोगों को एहतियाती डोज लगाई जानी है। उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि इस महाअभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग टीका लगवा कर खुद व अपने परिवार को सुरक्षित कर लें। कोरोना से बचाव के लिए सभी पात्र लोग एहतियाती डोज अवश्य लगवाएं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके माथुर ने कहा कि बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 87 हजार से अधिक लोगों को कोरोना टीका की एहतियाती डोज लग चुकी हैं। 19.81 लाख लोगों को डोज लगाई जानी है। उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने बताया कि सात अगस्त से शुरू होने वाले इस महा अभियान के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सीएचसी एवं पीएचसी व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अतिरिक्त जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय व डीडीयू अस्पताल में टीकाकरण होगा।