फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona: Invoice and penalty as much as you want, but they will not improve

कोरोना : चालान व जुर्माना जितना चाहो करो...मगर, ये नहीं सुधरेंगे

Sun, 09 Aug 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Corona: Invoice and penalty as much as you want, but they will not improve
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
राहुल दक्ष
विज्ञापन

कोरोना महामारी को रोकने के लिए शासन-प्रशासन तमाम जतन कर रहा है। मगर, लोगों की लापरवाही से कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह स्थिति तब है जब पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में अब तक 9573 लोगों को विभिन्न धाराओं में पाबंद करते हुए 946850 रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। इसके बाद भी जनता सबक नहीं ले रही है। 1929 कोरोना मरीजों की संख्या के साथ अलीगढ़ जिला मंडल में टॉप पर है और यदि यही रफ्तार रही तो अलीगढ़, आगरा जैसे बड़े जिले से आगे निकल जाएगा।
हर दिन मास्क को लेकर हो रहे सौ से अधिक चालान
कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए शासन ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद भी लोग इसे पहनने को तैयार नहीं हैं। जिले में हर रोज 100 से अधिक लोगों का चालान किया जा रहा है। आंकड़ों की बात की जाए तो अब तक सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क घूमने पर 6664 लोगों का चालान काटा गया है। इनसे 666400 जुर्माना भी वसूला गया है। वहीं, दो पहिया वाहन पर दूसरी सवारी के तौर पर पत्नी के अलावा किसी अन्य को ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके बाद भी लोग सामाजिक दूर को तार-तार कर दो या कभी-कभी तो तीन-तीन लोग बैठकर घूमते हैं। ऐसे 623 लोगों का चालान काटा गया है। इनसे 156150 रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। वहीं, सरकारी गाइडलाइन का उल्लंघन, करने, धार्मिक जुलूस निकालने, रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने जैसे मामलों में 1077 चालान काटे गए हैं। इनसे 124300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, धारा 188 के तहत 1209 लोगों को अभी तक पाबंद किया जा चुका है।
विज्ञापन

आगरा से लगी है अलीगढ़ की होड़
अलीगढ़ जिला फिलहाल मंडल में कोरोना के मामलों में टॉप पर है। सात अगस्त रात 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक अलीगढ़ में 1929 केस, हाथरस में 331, एटा में 478, कासगंज में 442 केस हैं। इन सबमे अलीगढ़ तीन से चार गुना आगे है। वहीं, बात की जाए आगरा की तो वहां 2031 केस अब तक मिले हैं। यानी अलीगढ़ सिर्फ 102 केस पीछे है। मगर, हालातों को देखकर लगता है कि जल्द ही अलीगढ़ जिला आगरा को पीछे छोड़ देगा। इससे पहले बुलंदशहर को पछाड़ा ही जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का कहर
कुल केस- 1929
सक्रिय केस- 566
कुल मौत- 27
स्वस्थ हुए- 1337
कुल जांच- 50345
कार्रवाई का आंकड़ा
धारा 188 में पाबंद किए लोग- 1209
बिना मास्क लगाए घूमने पर चालान- 6664
गाइडलाइन का उल्लंघन, धार्मिक जुलूस निकालने पर चालान-1077
बाइक पर दूसरी सवारी को बैठाकर यात्रा करने पर चालान- 623
वर्जन-
प्रशासन कोरोना की रोकथाम में लगा है। पुलिस चालान कर रही है। मजिस्ट्रेट गश्ती कर लोगों को समझा रहे हैं। इसके बाद भी लापरवाही बरतना साफ तौर पर कानून का उल्लंघन है। मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्षों को निर्देशित कर चेकिंग बढ़ाई जाएगी। लोगों को हर हाल में सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के नियम का पालन करना होगा।
चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed