फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona epidemic begins with Trump's Namaste India program: former MP

देश में कोरोना महामारी की शुरुआत ट्रंप के नमस्ते इंडिया कार्यक्रम से हुई : पूर्व सांसद

Wed, 03 Jun 2020 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Corona epidemic begins with Trump's Namaste India program: former MP
प्रेसवार्ता करते पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि देश में हुई बेगुनाहों की मौत और बर्बादी के लिए भाजपा सरकार के मुखिया जिम्मेदार है। मंगलवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता में बिजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि देश में कोरोना महामारी की शुरूआत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नमस्ते इंडिया कार्यक्रम में आए हजारों अमेरिकी नागरिकों से हुई।
विज्ञापन

यदि शुरूआत में आठ सौ विदेशियों के आगमन पर उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर क्वारंटीन कर दिया गया होता तो आज देश की ये बदहाल स्थिति न होती। इसके लिए देश की भारत सरकार के प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि स्वार्थ पूर्ति में मध्यप्रदेश की सरकार को गिराने में वक्त न बर्बाद किया गया होता तो देश की आम जनता को ये हालात न झेलने पड़ते। विगत दो महीने की बदहाली की स्थिति का जायजा मन की बात से नहीं लिया जा सकता। यदि सरकार जानना चाहती है तो तत्काल एक आयोग बनाकर सही स्थिति का जायजा ले। उन्होंने कहा कि आज कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है तो भयभीत होकर लॉकडाउन खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed