{"_id":"68eebd16824d5d2cc5040b69","slug":"cop-and-his-friend-beaten-up-aligarh-news-c-301-1-sali1012-102584-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सिपाही और उसके दोस्त को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सिपाही और उसके दोस्त को पीटा
Wed, 15 Oct 2025 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
अवकाश पर घर आए अंबेडकर नगर में तैनात सिपाही योगेश निवासी गांव कैमथल और उनके दोस्त सुधीर को सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कुछ लोगों ने भैंया की पुलिया पर पीटा। पिटाई से सुधीर की हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
गांव कैमथल निवासी रवेंद्र सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उनका भाई सुधीर सिपाही योगेश का दोस्त है। योगेश आठ अक्तूबर को अवकाश पर घर आया है। सोमवार रात करीब साढे़ आठ बजे दोनों कुआगांव से घर लौट रहे थे। रास्ते में भैंया की पुलिया पर एक दुकान से कुछ सामान खरीदने लगे।
वहां पर विजय निवासी नगला जंगली और सतेंद्र निवासी गहलऊ सुधीर को गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दस अज्ञात साथियों को बुला लिया। सभी ने हॉकी, सरिया और हथौड़े से सुधीर और योगेश पर हमला बोल दिया। इसमें सिपाही के चेहरे और उनके भाई के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां से सुधीर को जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। थाना पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद