फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Convert public protest into vote: Munkad

जनता के विरोध को वोट में बदलें : मुनकाद

Mon, 21 Jun 2021 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Convert public protest into vote: Munkad
बसपा नेता मुनकाद अली मीटिंग करते । - फोटो : CITY OFFICE
बहुजन समाज पार्टी अलीगढ़ मंडल की बैठक पटवारी नगला स्थित समर लॉज में हुई। जिसमें पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी मुनकाद अली ने संगठन को मजबूत करने और जनता के विरोध को वोट में बदलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में जनता परेशान है। किसानों में सरकार के प्रति रोष है। प्रदेश में दलितों को चुन चुन कर निशाना बनाया जा रहा है । इसलिए जनता के विरोध को वोट में बदलकर प्रदेश में बसपा सुप्रीमो की सरकार बनानी है। बैठक में अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह, अरविंद आदित्य, अशोक सिंह ने एटा, कासगंज, हाथरस व अलीगढ़ जिले के जिलाध्यक्ष से उनकी कमेटी व संगठन को लेकर समीक्षा कराई। अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि सभी विधानसभा अध्यक्ष इस माह के अंत तक अपनी अपनी सेक्टर कमेटियों का गठन कर लें। बैठक में अलीगढ़ जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह, हरदुआगंज के चेयरमैन तिलकराज यादव, पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, जनपद एटा के जिलाध्यक्ष बलवीर भास्कर, कासगंज के जिलाध्यक्ष, हाथरस के जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाह, राजकुमार शम्मी, रजिया खान, फारुख अहमद, आरिफ बॉबी अब्बासी, मोहम्मद बिलाल, गजराज सिंह विमल, सुरेश गौतम एड, अर्जुन स्वामी एड, डॉ मेराज अली, डॉ पहल सिंह, जावेदुल हसन, केपी सिंह एड, रविंद्र बौद्ध और छत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed