फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Controversy over construction of temple and installation of Ambedkar statue on government land

Aligarh: सरकारी भूमि पर मंदिर निर्माण और आंबेडकर प्रतिमा लगाने पर विवाद, देर रात तक जमे रहे अधिकारी

Tue, 28 Jan 2025 02:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 28 Jan 2025 02:31 PM IST
सार

एक पक्ष ने मंंदिर निर्माण शुरू करा दिया तो दूसरे पक्ष ने रविवार रात में आंबेडकर प्रतिमा लगा दी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर मंदिर का निर्माण रुकवा दिया है। इस पर निर्माण करा रहे लोग आंबेडकर प्रतिमा को भी हटाने की मांग पर अड़े हैं। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
Controversy over construction of temple and installation of Ambedkar statue on government land
अम्बेडकर की नई प्रतिमा लगाए जाने को लेकर दो समुदाय के लोगो में विवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर से सटे थाना रोरावर क्षेत्र में गांव इब्राहिमपुर-भीमपुर में सरकारी भूमि पर मंदिर निर्माण और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने के विवाद में दो वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने मंंदिर निर्माण शुरू करा दिया तो दूसरे पक्ष ने रविवार रात में आंबेडकर प्रतिमा लगा दी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर मंदिर का निर्माण रुकवा दिया है। इस पर निर्माण करा रहे लोग आंबेडकर प्रतिमा को भी हटाने की मांग पर अड़े हैं। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


प्रतिमा हटाए जाने की आशंका पर अनुसूचित जाति के लोग मौके पर प्रतिमा के चारों ओर घेरा बनाकर बैठे हुए हैं। चार थानों की पुलिस और अधिकारी देर रात तक गांव में डेरा डाले हुए हैं और लोगों को समझा बुझाकर प्रतिमा हटाने की कोशिश की जा रही है। मामले में देर रात मुकदमे दर्ज करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर भीमपुर में दो स्थानों पर ग्राम समाज की खत्तों की जमीन खाली पड़ी है। एक जमीन पर बघेल समाज के लोगों ने सोमवार सुबह मंदिर का निर्माण कराने की कोशिश की, जिसकी अनुसूचित जाति पक्ष के लोगों ने पुलिस से शिकायत की और मंदिर निर्माण रुकवाने की मांग की। पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच रविवार देर रात अनुसूचित जाति पक्ष ने ग्राम समाज की दूसरी खाली पड़ी जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। इससे सोमवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया। बघेल पक्ष के लोग थाने पर पहुंच गए और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा हटवाने की मांग की। सूचना पर चार थानों की फोर्स सहित नायब तहसीलदार सुरेंद्र गौतम और एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह, तीन सीओ भी पहुंच गए। प्रतिमा हटाने का प्रयास किया तो अनुसूचित जाति पक्ष के लोग सुबह से डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के चारों ओर बैठकर नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। अधिकारियों के समझाने के बावजूद वह ग्राम समाज की जमीन से आंबेडकर प्रतिमा हटाने के लिए तैयार नहीं है।

बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह, बिजेंद्र सिंह विक्रेम, शेष कुमार शर्मा, देवीलाल, प्रेम सिंह, योगेश कुमार, सुनील कुमार आदि भी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। हालांकि बसपाइयों का कहना है कि एक दो दिन में वार्ता कर विवाद का निस्तारण कराया जाएगा। देर रात तक अनुसूचित जाति पक्ष के लोग प्रतिमा को घेरे बैठे थे। पुलिस मौके पर मौजूद थी।

हाईवे किनारे है गांव, करोड़ों की कीमत की है सरकारी जमीन इब्राहिमपुर भीमपुर गांव हाईवे के किनारे है। इस गांव की जिन सरकारी जमीनों पर मंदिर और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जा रही है, उसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

इस प्रकरण में दोनों ही पक्ष सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से बिना अनुमति या सहमति के काम करा रहे हैं। हालांकि अभी प्रतिमा नहीं हटी है। प्रयास व बातचीत जारी हैं। पुलिस लगा रखी है। मगर दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।-दिग्विजय सिंह, एसडीएम कोल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed