फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Controversy between two groups over drain water in aligarh

अलीगढ़: नाली के पानी को लेकर दो गुटों में विवाद, जमकर चले चाकू और तलवार, एक की मौत कई घायल

Tue, 18 May 2021 07:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 May 2021 07:07 PM IST
सार

इगलास कोतवाली के गांव टीकापुर में दोपहर साढ़े तीन से चार बजे के करीब नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद विवाद बढ़ता चला गया। 

विज्ञापन
Controversy between two groups over drain water in aligarh
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में नाली के पानी को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। आपसी कहासुनी के बाद जमकर चाकू और तलवार चले। विवाद में एक की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं, इनमें से एक का हाथ कट गया है। 
विज्ञापन


इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकापुर में मंगलवार दोपहर दो पक्षों में नाली के पानी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से तलवार और लाठी डंडे जमकर चले। विवाद में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


अलीगढ़ रोड स्थित गांव टीकापुर में नाली के पानी की निकासी को लेकर नेकसेराम व तारा सिंह के परिवार में दस दिन पहले विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों पक्षों में फिर से विवाद शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे व तलवार निकल आईं। खूनी संघर्ष में एक पक्ष के पुष्पेंद्र कुमार (35) पुत्र तारा सिंह की मौत हो गई। दूसरे पक्ष के नेकसेराम पुत्र शोभाराम, प्रदीप उर्फ टूकी सहित नेकसेराम का दामाद सुभाष पुत्र देशराज निवासी नोएडा घायल हो गए। 

प्रदीप का हाथ कट गया, सिर व दूसरे हाथ में भी गंभीर चोट आई है। तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। नेकसेराम व प्रदीप को अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर सीओ मोहसिन खान, कोतवाल प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। 

सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के मूल में नाली का विवाद बताया जा रहा है। गांव में मृतक के परिवार का कोई व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed