फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Contractor attacks JE over protest against substandard material

Aligarh News: घटिया सामग्री के विरोध पर ठेकेदार ने किया जेई पर हमला

Wed, 03 Dec 2025 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Contractor attacks JE over protest against substandard material
पलवल-टप्पल-मानागढ़ी मार्ग पर खराब बनी सड़कों की मरम्मत के दौरान घटिया निर्माण सामग्री का विरोध करना पीडब्ल्यूडी के एक जेई को महंगा पड़ गया। ठेकेदार ने भाई सहित जेई पर गैती-फावड़ा से जानलेवा हमला करने की कोशिश की। झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन




पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता (प्रांतीय खंड) इरशाद अली ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि रविवार को पलवल-टप्पल-मानागढी मार्ग (नरवारी मार्ग) पर सड़कों के मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां ठेकेदार मोमीन खान घटिया कोल्ड इमल्शन और खराब मेटेरियल का उपयोग कर रहा था।
विज्ञापन



रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने ठेकेदार से काम को सही मेटेरियल और गर्म बिटुमिन से टैक कोट लगाने को कहा तो ठेकेदार और उसका भाई जाविद खान आग बबूला हो गए। गाली-गलौज करते हुए गैती-फावड़े जैसे धारदार हथियारों से हमला करने का प्रयास किया। दोनों ने धमकी देते हुए कहा कि सड़क ऐसे ही बनेगी, तुझसे जो करा जाए कर लेना, तुझको किसी भी झूठे केस में फंसा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अवर अभियंता ने तुरंत उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके से ठेकेदार हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस दौरान उसका भाई जाविद भाग गया। पीड़ित जेई ने आशंका जताई है कि ठेकेदार उसके भाई से जान का खतरा हो सकता है। थाना पुलिस का कहना है को मोमीन और जाविद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed