फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Contract workers' strike ended, will return to work today

अलीगढ़ः संविदा कर्मियों की हड़ताल खत्म, आज लौटेंगे काम पर

Tue, 07 Dec 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Contract workers' strike ended, will return to work today
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का छह दिन से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल आज समाप्त हो गई। संविदा कर्मी मंगलवार से काम पर लौटेेंगे। संघ के अध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि संविदा कर्मी पूरी ताकत लगाकर कोविडरोधी टीकाकरण एवं अन्य कार्यों को अंजाम देंगे। कोविडरोधी टीकाकरण में जनपद को नंबर एक पर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि शासन द्वारा संविदा कर्मियों की सात में से चार मांगे (वेतन विसंगति, आउटसोर्सिंग, बीमा पॉलिसी एवं म्यूचुअल ट्रांसफर एवं बीस हजार तक के मानदेय वालों को रिक्त पद पर ट्रांसफर) मान ली गई हैं। तीन अन्य मांगों पर हमारे संगठन के प्रांतीय नेताओं से वार्ता चल रही है। इसे देखते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी गई है। उन्होंने संविदा कर्मियों से कहा है कि हड़ताल की अवधि में विभागीय कार्य पिछड़ गया है। उसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय से मुलाकात कर हड़ताल समाप्ति की जानकारी दे दी है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि संविदा कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है। अब कोविड रोधी टीकाकरण पर सबसे अधिक जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed