फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Contract worker dies of electric shock while repairing the line

Aligarh: लाइन ठीक करते समय करंट से संविदा कर्मी की मौत, बिजली घर पर शव रखकर हंगामा

Mon, 22 Jul 2024 02:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 02:28 PM IST
सार

परिजन शव को लेकर बिजली घर पहुंचे और वहां रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जेई, एसडीओ शत्रुघन चौहान, खंड अधिकारी वहां पहुंचे हैं और विभागीयस्तर से साढ़े सात लाख मुआवजे का आश्वासन दे रहे हैं, जबकि मृतक के परिजन 50 लाख मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Contract worker dies of electric shock while repairing the line
बिजली घर पर शव रखकर हंगामा, परिजनों से बात करते अधिकारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

21 जुलाई शाम बरला क्षेत्र अंतर्गत गांव टिकटा के पास बिजली की लाइन ठीक करते समय अचानक से बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई। इससे लाइन ठीक कर रहा संविदा कर्मी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन 22 जुलाई को शव लेकर बिजली घर पहुंचे हैं और जमकर हंगामा कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

थाना पालीमुकीमुपर के गांव रूपवास निवासी 33 वर्षीय हरपाल सिंह पुत्र मक्खन सिंह अरनी गांव स्थित बिजली घर में संविदा पर पेट्रोल मैन के पद पर कार्यरत थे। रविवार की शाम टिकटा के पास लाइन में खराबी पर बिजली घर से शटडाउन लेकर वह लाइन ठीक कर रहे थे। इसी बीच बिजली घर से अचानक आपूर्ति शुरू कर दी गई। इससे हरपाल सिंह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पाकर विद्युत विभाग के एसडीओ और जेई भी मौके पर पहुंचे। एसडीओ शत्रुघ्न चौहान ने बताया कि उन्होंने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन थाना पुलिस परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है। शटडाउन के बावजूद बिजली की आपूर्ति क्यों शुरू हुई, इसकी जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
हरपाल सिंह मृतक
परिजन शव को लेकर बिजली घर पहुंचे और वहां रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जेई जय किशन, एसडीओ शत्रुघन चौहान, खंड अधिकारी प्रमोद कुमार वहां पहुंचे हैं और विभागीयस्तर से साढ़े सात लाख मुआवजे का आश्वासन दे रहे हैं, जबकि मृतक के परिजन 50 लाख मुआवजे की मांग कर रहे हैं। अभी दोनों ओर से किसी भी बात पर सहमति नहीं बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed