फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Contenders engaged in getting the desired delimitation of wards

अलीगढ़ : वार्डों का मनमाफिक परिसीमन कराने में जुटे दावेदार

Sat, 30 Apr 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Contenders engaged in getting the desired delimitation of wards
अक्तूबर - नवंबर में संभावित निकाय चुनाव के मद्देनजर पार्षद का चुनाव लड़ने के दावेदार अपने मन मुताबिक वार्डों का परिसीमन कराने में जुट गए हैं। इसके लिए वह विधायक, सांसद और संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क करने में लग गए हैं। इसके लिए सबसे अधिक सक्रियता भाजपा में दिख रही है। इनकी कोशिश है कि वार्डों का परिसीमन उनके मुताबिक हो, जिससे कि वह आसानी से जीत सकें। दो दिन पहले प्रदेश सरकार ने नगर निगम सहित जिले की सभी निकायों के वार्डों का नए सिरे से परिसीमन कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं, इसके लिए मानक भी तय किए गए हैं। इस बारे में जिला मुख्यालय पर गाइड लाइन का प्रशासनिक अधिकारियों को इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में 2011 की जनगणना के आधार पर 2017 में निकाय चुनाव हुए थे। तब की आबादी के अनुसार आरक्षण का फार्मूला भी तैयार हुआ था। इस बार काफी बदलाव है। क्योंकि 2021 की जनगणना भी नहीं हुई है। दूसरे, आबादी बढ़ने के साथ ही सीमा विस्तार भी हुआ है। ऐसे में परिसीमन को लेकर मौजूदा जनप्रतिनिधियों से लेकर सभासद पदों के दावेदारों में सरगर्मी बढ़ गई है। बात अलीगढ़ नगर निगम की बात करें तो यहां पार्षदों में भाजपा का बहुमत रहा है। इस बार नगर निगम की सीमा विस्तार में 19 गांवों को शामिल किया गया है। इसलिए इस बार भी प्रयास होगा कि बहुमत के साथ-साथ संगठन और मजबूत हो। इसी के अनुसार वार्ड परिसीमन के लिए प्रयास होंगे। जिन वार्डों में भाजपा हमेशा कमजोर रही है। उनके परिसीमन पर भी भाजपा संगठन का फोकस रहेगा कि वहां कैसे बदलाव हो और पार्टी मजबूत रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा इस बार मडराक, गभाना, चंडौस, पिसावा, टप्पल, सिकंदरपुर और बरौली ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा मिला है। इनमें पहली बार बार निकाय चुनाव होंगे । इसके लिए वार्डों का परिसीमन होगा। जबकि जट्टारी, बेसवां, इगलास, जलाली, हरदुआगंज, कौड़ियागंज, पिलखना, छर्रा, विजयगढ़ पहले से नगर पंचायत हैं। अतरौली और खैर दो नगर परिषद भी पहले से हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबादी और क्षेत्रफल के अनुसार होंगे परिसीमन
नगर निगम क्षेत्र में 19 गांव शामिल किए गए हैं। इसके अलावा शहर में आबादी भी बढ़ी है। अब तक 70 वार्ड वाले नगर निगम में इस बार वार्ड आबादी व क्षेत्रफल के अनुसार बढ़ाए जाएंगे। इसी में पुराने पार्षद अपने अपने क्षेत्र के जातीय गणित व अपने प्रभाव के अनुसार परिसीमन बनाए रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed