फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Contaminated and foul-smelling water coming from the taps

Aligarh News: नलों से आ रहा दूषित और दुर्गंध युक्त पानी, लोगों की बढ़ रही परेशानी

Fri, 10 Oct 2025 04:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Oct 2025 04:38 PM IST
सार

इलाके की करीब 15 हजार की आबादी पेयजल का संकट झेल रही है। लोगों को दूर-दराज से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है और घरेलू काम करने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Contaminated and foul-smelling water coming from the taps
घनश्यामपुरी में नलों से आ रहा दूषित पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के वार्ड संख्या 51 की घनश्यामपुरी में पिछले छह महीनों से टंकी में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। लोग इस पानी का उपयोग पीने के लिए तो दूर, नहाने और कपड़े धोने तक के लिए नहीं कर पा रहे हैं। शिकायतों के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने इस समस्या का निदान नहीं कराया है।

विज्ञापन


इलाके की करीब 15 हजार की आबादी पेयजल का संकट झेल रही है। लोगों को दूर-दराज से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है और घरेलू काम करने पड़ रहे हैं। स्थानीय लोग इसकी सूचना कई बार पार्षद अनिल सेंगर और नगर निगम के अधिकारियों को भी दे चुके हैं। लोगों का कहना है कि टंकी के पानी से इतनी बदबू आती है कि कपड़े भी नहीं धोए जाते।

विज्ञापन

छह महीने से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। समस्या का काेई समाधान नहीं किया गया है। - कृष्णा देवी निवासी घनश्यामपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन

गली नंबर 1 में सड़क का निर्माण कार्य भी सही से नही किया गया है। शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हुई। - पूनम शर्मा निवासी घनश्यामपुरी
नगर निगम के अधिकारी समस्या को देखकर चले जाते हैं, लेकिन समाधान नहीं कराया गया है। - किरन अग्रवाल निवासी घनश्यामपुरी
गंदे पानी से बीमारियां बढ़ रही हैं। बच्चे भी बीमार पड़ जाते हैं। शिकायतों की सुनवाई नहीं हो रही। - संजय सिंह निवासी घनश्यामपुरी
क्षेत्र में टीम भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed