{"_id":"653579675c50185a340a55e7","slug":"container-hits-tempo-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कंटेनर ने टेंपो को मारी टक्कर, चालक की मौत, देर रात हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कंटेनर ने टेंपो को मारी टक्कर, चालक की मौत, देर रात हुआ हादसा
Mon, 23 Oct 2023 01:05 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:05 AM IST
सार
कर्पूरी नगर निवासी 20 वर्षीय अखिलेश रविवार की रात टेंपो लेकर बोनेर की ओर जा रहा था। तभी थाने के सामने पहुंचते ही सामने से आते कंटेनर ने टेंपो को टक्कर मार दी। अखिलेश व उसका साथी परिचालक वीकेश यादव जख्मी हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में जीटी रोड पर गांधी पार्क थाने के सामने 22 अक्तूबर रात कंटेनर ने टेंपो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घायल को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि कर्पूरी नगर निवासी 20 वर्षीय अखिलेश रविवार की रात टेंपो लेकर बोनेर की ओर जा रहा था। तभी थाने के सामने पहुंचते ही सामने से आते कंटेनर ने टेंपो को टक्कर मार दी। अखिलेश व उसका साथी परिचालक वीकेश यादव जख्मी हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों के शोर पर पुलिस थाने के बाहर आ गई और कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। वहां अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। परिजन भी पहुंच गए। दूसरे घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन