{"_id":"5c6ebb26bdec2273ab607b81","slug":"constable-died-by-heart-attack-in-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में हार्ट अटैक से सिपाही की मौत, पिता बोले- मरा नहीं, मारा गया है मेरे बेटे को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में हार्ट अटैक से सिपाही की मौत, पिता बोले- मरा नहीं, मारा गया है मेरे बेटे को
Thu, 21 Feb 2019 08:22 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 21 Feb 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले में हार्ट अटैक से सिपाही की मौत के बाद गांव में शव आया तो पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताई। गुरुवार की सुबह गांव में शव पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ सिपाही के शव का अंतिम संस्कार हुआ। वहीं, पिता ने एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय के समक्ष यह कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन
थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा निवासी जवाहर सिंह (28) पुत्र ओमप्रकाश सिंह मैनपुरी में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। दो जनवरी को वह पुलिस लाइन कुंभ मेला प्रयागराज में आमद कराकर लोकायुक्त गारद में अपनी ड्यूटी कर रहे थे। बुधवार की सुबह करीब सवा छह बजे जवाहर सिंह की अचानक से तबियत खराब हुई, जिसके बाद लोकायुक्त में तैनात कर्मचारी जवाहर सिंह को केंद्रीय चिकित्सालय कुंभ मेला प्रयागराज लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ और गुरुवार की सुबह शव गांव कपूरा पहुंचा।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही (पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य) रामेश्वर उपाध्याय कपूरा पहुंचे। उपाध्याय व एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने सिपाही के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सिपाही के पिता ने उपाध्याय व एएसपी से कहा कि मेरे बेटे को अटैक नहीं आया, उसे मारा गया है। मृतक के पिता को इन लोगों ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर इसकी जांच कराई जाएगी। अंतिम संस्कार के वक्त क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ लग गई। महिला और पुरुषों ने सिपाही को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस मौके पर वरिष्ठ के पूर्व प्रत्याशी बृजमोहन राही, मुकेश सिंह, गिरीश सिंह, साधू सिंह, सुनील कुमार सिंह, अनिल, विनोद सिंह, बंटी राजवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, रनवीर सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन