फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Considered to deliver mark sheets to the students's house

अलीगढ़ : छात्रों के घरों तक अंक तालिकाएं पहुंचाने पर हुआ मंथन

Wed, 16 Feb 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Considered to deliver mark sheets to the students's house
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अंक तालिकाएं व प्रमाणपत्र न मिलने से परेशान हैं। पिछले 30 वर्षों से समस्याएं बढ़ी हैं। समस्या के समाधान के लिए कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बैठक कर मंथन किया।
विज्ञापन

विवि की अलीगढ़ जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुनीता गुप्ता के अनुसार, कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में विवि आवासीय शिक्षक संघ व कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। आवासीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. शरद उपाध्याय और कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, अरविंद गुप्ता ने विश्वविद्यालय, आवासीय इकाई के शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रस्तुत किया। कुलपति ने सभी बिंदुओं पर गहनता से चिंतन करते हुए बताया कि वर्ष 1990 तक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उनकी प्रमाण पत्र व अंक तालिका उनके घर पर प्राप्त होती थी। पिछले 30 वर्षों में समस्याएं बढ़ी हैं, जिन पर सभी को मिलकर चिंतन करना है, उनका समाधान ढूंढना है और विश्वविद्यालय को आर्थिक रूप से सुदृढ़ भी बनाना है।
विज्ञापन

आवेदन करने की तिथि 22 तक बढ़ी
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की एमडी व एमएस आयुर्वेद प्रथम वर्ष सत्र 2019-20 व सत्र 2020-21 के मुख्य व पुनर्परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि 22 फरवरी तक कर दी गई है। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक ने दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed