{"_id":"642739506cf334b823083404","slug":"congressmen-raised-many-questions-on-adani-in-support-of-rahul-aligarh-news-c-2-1-81562-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: राहुल के समर्थन में कांग्रेसियों ने अदाणी पर दागे कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: राहुल के समर्थन में कांग्रेसियों ने अदाणी पर दागे कई सवाल
विज्ञापन
एसीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी।
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतम अदाणी प्रकरण में लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवालों, उनकी सदस्यता खत्म करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन एससीएम को सौंपा गया।
इससे पहले पूर्व विधायक विवेक बंसल और जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह ने मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी द्वारा संसद में किए गए सवालों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यअतिथि सादाबाद के पूर्व विधायक अनिल चौधरी भी मौजूद थे।
उन्होंने अदाणी की बढ़ी हुई संपत्ति पर कई सवाल उठाए। कहा कि ये केवल प्रधानमंत्री के सहयोग से ही मुमकिन है कि किसी उद्योगपति की संपत्ति कुछ ही सालों के भीतर 1000 गुणा से भी अधिक हो जाए। केंद्र सरकार बताए कि अदाणी कितनी बार पीएम के साथ यात्राओं में गए। किस नियम के तहत ईपीएफओ के 20 हजार करोड़ रुपये अदाणी समूह में निवेश किए गए। वार्ता के बाद संतोष सिंह, अनिल चौधरी और विवेक बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया। इस मौके पर स्वराज जीवन, नदीम गफूर, आनंद बघेल, सलाउद्दीन वसी, रूही जुबेरी, रेखा शर्मा और अभिरुचि शर्मा आदि उपस्थित रहे।