फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congressmen demonstrated on price hike in petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल में मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 05 Jul 2020 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated on price hike in petrol and diesel
डीजल पेट्रोल में हो रही वृद्धि को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
पेट्रोल और डीजल में मूल्यवृद्धि के विरोध में बरौली के जवां ब्लॉक पर कांग्रेसियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान के नेतृत्व और जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह के आह्वान पर इस प्रदर्शन के बाद खंड विकास अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

गौरांग देव चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार देश की जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। पूरी दुनिया में कच्चे तेल की कीमतें सबसे निचले स्तर पर हैं। लेकिन भाजपा के शासनकाल में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। जिलाध्यक्ष चौ. सुरेन्द्र सिंह ने कहा के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर पूरे देश भर में ब्लॉक स्तर पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। युवा जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनवर अकील, दिनेश शर्मा, एनएसयूआई महासचिव आकाश मसीह, यशवीर सिंह, जिला महासचिव असलम पहलवान, साबिर अब्बासी, मेहंदी हसन, आकाश लोधी, नीरज जाटव, रजत यादव, रोहन सिंह, राकेश चौहान, महेश चौहान, नीतीश राघव, रमेश शर्मा, लोकेश जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्यवृद्धि के विरोध में ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन के क्रम में शनिवार को धनीपुर मंडी स्थित ब्लॉक पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन के साथ नारेबाजी की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों अपने हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखे पोस्टर और तख्तियां ले रखी थी। विवेक बंसल ने कहा देश की सरकार जनता की आवाज को अनसुना कर रही है। यदि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट नहीं की गई तो कांग्रेस और भी मुखर आंदोलन करेगी। इस अवसर पर अनिल सिंह चौहान, प्रदीप शर्मा, प्रदीप रावत, सागर सिंह तोमर, बिरजू भाई, शिव कुमार, बिजेंद्र सिंह बघेल, हरेंद्र सिंह जादौन, जितेंद्र शर्मा, पिंकू बघेल, नरेंद्र मिश्रा, जितेंद्र यादव, विष्णु शर्मा, नेत्रपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed