फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress state president Ajay Rai in Aligarh

Aligarh: अजय राय ने ललकारा, बोले-कश्मीर फाइल की बात करने वाले भाजपाई एपस्टीन फाइल नहीं देख रहे

Mon, 16 Feb 2026 10:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 10:20 PM IST
सार

नरौना 12 नंबर के पैंठ मैदान में कांग्रेस की संविधान संवाद जनसभा को अजय राय ने संबोधित किया। उन्होंने अतरौली के जिला बनाने की मांग पर कहा कि इसके लिए कांग्रेस को ताकत दो।

विज्ञापन
Congress state president Ajay Rai in Aligarh
नरौना 12 नंबर में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य कांग्रेसी - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कश्मीर फाइल देखने की बात करने वाले भाजपाई एपस्टीन फाइल नहीं देख रहे। उन्होंने कहा कि कितने शर्म की बात है कि भाजपाई एपस्टीन फाइल में डूबे हैं। धर्म के ठेकेदार बनते हैं, लेकिन शंकराचार्य का अपमान कर रहे हैं। वह यहां नरौना 12 नंबर के पैंठ मैदान में कांग्रेस की संविधान संवाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खेती-बाड़ी पर टिकी है। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान तबाह हो जाएगा। उन्होंने अतरौली के जिला बनाने की मांग पर कहा कि इसके लिए कांग्रेस को ताकत दो।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि ताला बनाने वाले कारीगर दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हैं। वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट की घोषणा हुई, लेकिन ताला बनाने वालों को कोई राहत नहीं दी गई। यह उद्योग और कमजोर हो रहा है। आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिये वोट चोरी का रास्ता बनाया जा रहा है। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से चल रही योजना को खत्म किया गया और गोडसे जैसी ताकतों को बढ़ावा दिया जा रहा है। 56 इंच के सीने ने ट्रंप के आगे घुटने टेक दिए।
विज्ञापन


अतरौली की पूर्व चेयरपर्सन कांग्रेस में शामिल
अतरौली (अलीगढ़)। वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर अतरौली नगर पालिका की चेयरपर्सन बनीं साजिदा बेगम ने संविधान संवाद जनसभा के दौरान समर्थकों सहित कांग्रेस में वापसी की। वह वर्ष 2013 में कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हो गई थीं, लेकिन नगर पालिका चुनाव के समय वर्ष 2023 में सपा से इस्तीफा दे दिया था। प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
जनसभा में पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, ठाकुर सोमवीर सिंह, डाॅ. धर्मेंद्र लोधी, ठाकुर विनोद कुमार, रूही ज़ुबैरी, जेडआर शेरवानी, वंदना चौधरी, डाॅ. वेदप्रकाश गौड़, उमाशंकर शर्मा, बच्चन बाबू गुप्ता, इंद्रपाल जाटव, विनोद पांडेय, राकेश शर्मा,  सम्राट सिंह राणा, आलोक गौड़, हेमंत शर्मा टोटो आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed