फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress's Protest for waterlogging on Ramghat Road

रामघाट रोड पर पीएसी के पास जलभराव, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 02 Aug 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Congress's Protest for waterlogging on Ramghat Road
पीएसी के पास रामघाट रोड पर जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
रामघाट रोड पर पीएसी के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने लंबे समय से चली आ रही जलभराव एवं गड्ढों की समस्या पर रविवार को कांग्रेसियों ने हल्ला बोला। उन्होंने प्रदेश सरकार एवं लोक निर्माण विभाग के अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल के पैत्रक निवास की ओर जाने वाले इस मार्ग पर व्याप्त इस समस्या से साबित हो गया है कि भाजपाइयों को जनता से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता इं. आगा यूनुस ने कहा कि यह मार्ग मुरादाबाद समेत आसपास के जिलों का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद शासन एवं प्रशासन जलभराव एवं बड़े बड़े गड्ढों के बावजूद मार्ग निर्माण के प्रति उदासीन है। बीजेपी सांसद और जनप्रतिनिधि जनता के बुनियादी मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सवाल दागा कि जन समस्याओं से दूरी बनाए रखने वाले नेता बताए कि बरसात से पहले ये सड़क गड्ढा मुक्त क्यों नही हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिन में सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हुई और जलभराव की समस्या का निदान नहीं कराया गया तो कांग्रेसी पीडब्ल्यूडी विभाग का घेराव करेंगे। इस मौके पर पंडित महेश शर्मा, डॉ सुहेल बेग, शहनाज, शहजाद हुसैन, साजिद, सैय्यद अलीम, मोहम्मद आसिफ, नदीम अहमद, कासिम, अनिल कुमार, जितेंद्र, मंजू देवी, गोविंद, विजय शर्मा, रोहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed