फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress Protest

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार को घेरा

Wed, 01 Jul 2020 07:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Congress Protest
डीजल-पेट्रोल मूल्यों की वृद्धि को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पूरे जिले में तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। गभाना में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गौरांग देव चौहान और कपिल शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। अतरौली में पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कोल विधानसभा क्षेत्र महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद के नेतृत्व में और खैर में जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

बरौली विधानसभा की गभाना तहसील पर युवा कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते हुए गभाना एसडीएम अनिता यादव को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। गौरांग देव चौहान ने कहा के पेट्रोल डीजल पर लगातार केंद्रीय उत्पात शुल्क एवं कीमतों में बार बार की जा रही अनुचित बढ़ोतरी ने कमर तोड़ रखी है। डीजल के महंगा होने से खाद्य वस्तु, दवाईयां, ट्रांसपोर्ट, गृह उपयोगी वस्तुओं के साधनों की कीमत में भारी उछाल आया है। कपिल शर्मा ने कहा के देश मे महंगाई बढ़ने का कारण केंद्र सरकार की भ्रष्ट नीति है। ज्ञापन देने वालों में ठा. अमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनवर अकील, असलम पहलवान, आकाश मसीह, मोहित बंसल, जिला सचिव इस्लाम अल्वी, साबिर अब्बासी, उदित अग्रवाल, मेहंदी हसन, रजत यादव, रोहित यादव, मुकेश सिंह, उमेश चौहान, सोनू जादौन, रवि शर्मा, कृपाल चौहान, राजू राठौर, उमाकांत वशिष्ठ, उज्वल बघेल, नीरज जाटव, आकाश लोधी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तहसील खैर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पेट्रोलियम पदार्थों में हुई मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों की बढ़ोतरी के विरोध में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। विवेक बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में देश की और प्रदेश की सरकारें लोकतंत्र एवं जनविरोधी हैं। जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि किया जाना किसानों के साथ विश्वासघात है। इससे खेती की लागत बढ़ेगी। राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी खैर अंजुम बी को दिया गया। विरोध प्रदर्शन में रघुकुल तिलक गौड़, चोभ सिंह वर्मा, प्रदीप रावत, सोनू गौतम, लीलाधर सैनी, अवधेश शर्मा, कमल सिंह, गंगाराम शर्मा, विवेक पाराशर, अमर सिंह, ब्रजवासी लाल, भगवती प्रसाद पाली, नंदकिशोर लोधी, चंद्रशेखर सारस्वत, कमरुद्दीन खान, योगेश गौतम, दिनेश बाबू, शाहिद खान, दिनेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed