फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress is gathering support for BJP Quit Gaddi Movement

अलीगढ़ः भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन के वास्ते कांग्रेस जुटा रही समर्थन

Mon, 09 Aug 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Congress is gathering support for BJP Quit Gaddi Movement
कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन को सफल बनाने के लिए रविवार को भुजपुरा में सभा कर आम जनता से इसमें शामिल होने का आह्वान किया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुश्ताक अहमद की ओर से भुजपुरा चौराहे पर कैंप लगाया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। भाजपा की नीतियों से जनमानस दुखी है । धर्म व जाति के नाम पर राजनीति से जनता की पीड़ा शांत नहीं हो सकती। कांग्रेस 9 व 10 अगस्त को अगस्त क्रांति के दीवानों को याद करते हुए भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन छेड़ रही है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वासी बॉबी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों की रक्षक नहीं हो सकती। शहर की शांति व्यवस्था को कुछ तत्व भंग करना चाहते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। अवाम धर्मनिरपेक्ष दलों का साथ दें। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की महंगाई चरम पर है, इसको काबू में करने के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी है।
विज्ञापन

यहां पर पूर्व जिला अध्यक्ष गिरिवर शर्मा, जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वासी उर्फ बॉबी का स्वागत हुआ। कांग्रेस नेताओं के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगाकर उत्साहवर्धन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष गिरिवर शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि आप अपनी शक्ति दिखा कर भाजपा को सत्ता से हटाएं। धर्म व जाति की राजनीति को विकास की राजनीति से जवाब दिया जाए। जनता का आर्थिक शोषण हो रहा है, इसलिए वोट की ताकत से पुराने दिन वापस लाने हैं, जब महंगाई का इतना कहर नहीं था। कांग्रेस हमेशा जनता के साथ है। समारोह को बीरी सिंह बंजारा, अशोक चौधरी एडवोकेट, तारिक ख्वाजा, रामगोपाल रैना, मुबीन खान, तनवीर सैफी, रईस अहमद राजू, सूरजपाल माहौर, प्रमोद कुमार, शौकत, अनार शाह, बाबर अहमद, सूरज आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शेरपाल सविता ने किया और जनता का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed