फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress

प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष फूट सकता है असंतुष्ट कांग्रेसियों के मन का गुबार

Wed, 03 Feb 2021 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Congress
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के अलीगढ़ आगमन की संभावना को देखते हुए स्थानीय स्तर पर संगठन में मतभेद प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखे जा सकते हैं। पिछले दिनों एक प्रदेश पदाधिकारी के अलीगढ़ प्रवास के दौरान विवादित स्थिति पैदा हो गई, जिसको लेकर मतभेद और गहरा गए थे। माना जा रहा है कि स्थानीय असंतुष्ट कांग्रेस नेता प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पूरी बात साक्ष्यों के साथ रखने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों कांग्रेसी नेता ऋषि भारद्वाज ने अपना असंतोष खुलकर जाहिर किया। आईटीआई रोड स्थित अपने आवास पर एक बैठक की। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी से असंतुष्ट सभी नेता शामिल हुए। आरोप लगाया गया के पदाधिकारी एक खास स्थानीय नेता के यहां रुके हुए हैं और उस पर ही मेहरबान हैं। स्थानीय नेता ने प्रदेश पदाधिकारी को अपने मुताबिक फैसले लेने और अपने विरोधियों पर कार्रवाई करने के लिए इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा एक अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव लीडर ने भी संगठन की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई और इसके लिए प्रदेश के पदाधिकारी, जो प्रवास किए हुए थे उन को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप था कि समर्पित कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपेक्षा की जा रही है। अन्य नेताओं ने भी समय-समय पर अपना असंतोष जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं सब बातों को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा जा सकता है। कुछ दिनों बाद उनका अलीगढ़ आना प्रस्तावित बताया जा रहा है। कुछ कांग्रेसी नेता अपने स्तर से लखनऊ पहुंचकर यहां पर हो रही गतिविधियों के संबंध में अवगत करा कर आए हैं। माना जा रहा है कि इन सब के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष ने अलीगढ़ आकर जमीनी हकीकत का जायजा लेने का मन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed