फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Condition of villages included in Aligarh Municipal Corporation

अलीगढ़ नगर निगम में शामिल गांवों का हाल: सुविधाएं आज भी मिल रहीं गांव वाली, शहर की तरह कर वसूली की तैयारी

Mon, 24 Jun 2024 01:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 01:08 PM IST
सार

अलीगढ़ नगर निगम सीमा क्षेत्र में 2017 व 2019 में कुल 19 गांव शामिल किए गए थे। इन गांवाें में आज तक शहर जैसी सुविधाएं नहीं मिली है। अब नगर निगम ने इन गांवों के 63 हजार नए करदाताओं से 19 करोड़ रुपये जल और गृहकर के वसूलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Condition of villages included in Aligarh Municipal Corporation
सारसौल वार्ड नंबर 32 में मां काली मंदिर वाली गली मेें हो रहा जलभराव - फोटो : संवाद

विस्तार

सीमा विस्तार के बाद अलीगढ़ नगर निगम क्षेत्र में शामिल किए गए गांवों में सुविधाएं भले ही न दी गई हो, लेकिन इनके 63 हजार नए करदाताओं से 19 करोड़ रुपये जल और गृहकर के वसूलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए 40 कर्मचारी लगाए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि अभी तक इन गांवों को निगम की ओर से पेयजल की आपूर्ति तक शुरू ही नहीं कराई है। पथप्रकाश व्यवस्था भी नहीं है। बिजली आज भी उन्हें गांव वाली मिल रही है।

विज्ञापन


नगर निगम सीमा क्षेत्र में 2017 व 2019 में कुल 19 गांव शामिल किए गए। इसके बाद वार्डों की संख्या बढ़ाकर 2022 में नगर निगम का चुनाव कराया गया। पिछले वर्ष तक शासन स्तर से सीमा विस्तार वाले इलाकों में गृह व जलकर वसूली नहीं करने का आदेश था। अब 2024-25 के लिए वसूली करने का आदेश आ गया है। हाउस होल्ड सर्वे कराकर नगर निगम ने विस्तार वाले इलाकों के लोगों को बिल भेजने शुरू कर दिए हैं। नगर निगम के इस कदम से सीमा विस्तार वाले इलाकों में आए लोग नाराज हैं। पहले वे समस्याओं और सुविधाओं पर जोर दे रहे हैं। तभी बिल वसूली हो,उनके स्तर से यह मांग उठाई जा रही है।
विज्ञापन


कर वसूली का आंकड़ा

  • 19 गांवों को किया गया था 2017 व 2019 में शामिल
  • 1.81 लाख अब तक था करदाताओं का आंकड़ा
  • 63 हजार नए करदाता जुड़ने पर संख्या दो लाख पार
  • 13 करोड़ रुपये का कर नए करदाताओं से मिलेगा
  • 10 नए वार्डों में बिल पहुंचाने के लिए लगाए 40 कर्मचारी

सीमा विस्तार वाले इलाकों के हालात

वार्ड नंबर एक नगला मान सिंह में नाली, सड़क, पानी की पाइप लाइन की समस्या है। हैंडपंप तक नहीं लगे हैं। इसी तरह वार्ड 36 नगला डालचंद में सड़कें नहीं बनीं। बिजली व्यवस्था बदहाल है। रात को गलियों व बाईपास पर अंधेरा रहता है। वार्ड 41 कुलदीप विहार में नालियों का पानी रास्तों पर बह रहा है। सफाईकर्मी नहीं आते हैं। वार्ड 40 सारसौल, वार्ड 32 एलमपुर, वार्ड 36 धनीपुर, वार्ड 5 सिंधौली आदि की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। आज तक वहां न तो पाइप लाइन बिछी है और न ही नलकूप या हैंडपंप लगे हैं। इन इलाकों में लोग आज भी गांवों से भी बदतर हालात है। ऐसे में नगर निगम के बिल भेजे जाने से लोग नाराज है।
नगला मान सिंह वार्ड नंबर 1 में नहीं बनी सड़क

हम जिस इलाके में रहते हैं, वहां गांव से भी खराब स्थिति है। बिल भेजने से पहले सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए थी। -रुक्मिणी, नगला मान सिंह
न यहां पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही सफाई के इंतजाम, गृहकर वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है।-रामनिवास नगला मान सिंह
हमारे इलाके में बहुत सी समस्याओं का समाधान हुआ है। कुछ जरूरी समस्याएं ऐसी हैं, जिन पर काम होना बाकी है।-स्नेहा बघेल, पार्षद
समस्याओं की अगर बात करें तो अभी तक हम नगरीय जीवन में नहीं आए हैं। गांव की सुविधाओं में ही काम चल रहा है।-बॉबी सिंह नगला डालचंद्र
गलियां में पानी बहता रहता है। बहुत सी सड़कें अभी तक नहीं बनी हैं। निगम से कोई सुविधा नहीं मिल रही है।-ललित गर्ग
हम लोग कैसे जीवन जी रहे हैं, कभी नगर निगम के अधिकारी आकर देखें। इसके बाद बिल की बात करें।-यशपाल सिंह, सारसौल
नगर निगम को बिल भेजकर आय बढ़ाने की जल्दी है। इससे पहले समस्याओं का समाधान कराना चाहिए। -आनंद सिंह, एलमपुर
जिस इलाके में जलभराव के चलते घरों से निकलना मुश्किल है। वहां बिल भेजना भी बेहद कष्टप्रद है।-इद्रजीत सिंह सिंधौली
हम दिन में हर बार जलभराव से होकर से घर आते-जाते हैं। पानी-बिजली अलग समस्या है।-जयप्रकाश धनीपुर


मेयर का दावा
मेयर प्रशांत सिंघल का कहना है कि नगर निगम के सीमा विस्तार वाले इलाके में बड़े पैमाने पर काम हो रहे हैं। बहुत जल्द ये इन इलाकों में पेयजल, सड़क सहित बहुत से काम दिखाई देंगे। कुछ काम नगर निगम स्तर से कराए जा रहे हैं। कुछ काम शासन स्तर से मिले बजट के आधार पर कराए जा रहे हैं। इनमें सड़कों का निर्माण, नलकूप व पेयजल लाइन बिछवाने का काम शामिल है। नगर निगम व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता सीमा विस्तार वाले इलाकों में शहरी सुविधाओं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed