फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   condition of Aligarh District Hospital at night

अजब व्यवस्था: भीतर से लगा लो ताला, नहीं तो चोर आ जाएगा, जिला अस्पताल में मरीज खुद को कर लेते हैं वार्ड में बंद

Sun, 23 Aug 2026 11:05 AM IST
Chaman Kumar Sharma नितिन गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
नितिन गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 23 Aug 2026 11:05 AM IST
सार

जब ऐसी अव्यवस्थाओं के बारे में सीएमएस डॉ. जगवीर वर्मा से सवाल पूछे गए तो उन्होंने जवाब दिया कि रात भर नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा गार्ड मुस्तैद रहते हैं। उनके अस्पताल में सुरक्षा से समझौता नहीं है। जब उन्हें तस्वीरें दिखाई गईं तो एक पल वे ठहरे फिर बोले कि सोते हुए मिलने पर गार्ड को हटाया दिया जाएगा। वे इस मसले की जांच करेंगे।

विज्ञापन
condition of Aligarh District Hospital at night
वार्ड दो में कूलर चलाकर सोते नर्सिंग स्टॉफ, इमरजेंसी वार्ड में एसी में सोते सुरक्षा गार्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

अंधेरा होते ही अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में मरीज खुद को वार्ड में बंद कर लेते हैं। यह सुनकर शायद आप यकीन न करें, लेकिन पुरुष से लेकर महिला और इमरजेंसी वार्ड तक रात 11.30 बजे के बाद बंद हो जाते हैं। यहां भर्ती मरीजों में से एक को प्रधान बनाया जाता है और सुरक्षा गार्ड आकर यह कहते हुए उसे ताला थमा देते हैं कि भीतर से लगा लेना। इस मरीज की यह ड्यूटी होती है कि रात में जब सभी मरीज वार्ड में आ जाएं तो वह ताला लगा ले। 

विज्ञापन


पर्याप्त संख्या में ताले न होने की वजह से बाकी वार्ड में अंदर से कुंडी लगाकर काम चल रहा है। सवाल लाजमी है कि मरीजों की तालाबंदी क्यों? इस पर तर्क मिला कि रात में चोर गैंग सक्रिय हो जाते हैं। अस्पताल परिसर से दोपहिया वाहन और वार्ड से मरीजों के फोन चोरी हो जाते हैं। ऐसे में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था का विकल्प जिला अस्पताल ने रोजाना रात में मरीजों को खुद से बंद होने की दलीलें दी जा रही हैं।

विज्ञापन

condition of Aligarh District Hospital at night
आधी रात ऐसे बंद रहते हैं वार्ड - फोटो : संवाद

21 अगस्त की रात संवाददाता ने मरीजों की इस तालाबंदी को कैमरे में कैद किया। सवाल उठा कि जब मरीज खुद को बंद कर लेते हैं तो फिर सुरक्षा गार्ड कहां ड्यूटी देते हैं? बहरहाल 30 मिनट बाद रात 1.20 मिनट पर उसे इस सवाल का जवाब मिला, जब इमरजेंसी वार्ड खाली पड़े तीन बेड पर सुरक्षा गार्ड सो रहे थे। एसी की ठंडक के बावजूद इनके पास एक पंखे का इंतजाम भी था। सबको नींद लेने का अवसर मिले, इसलिए उन्होंने सोने की रोटेशन ड्यूटी लगाई है। रात तकरीबन 2.30 बजे तक पूरा अस्पताल गहरी नींद में था। यानी हर कमरा अंदर से बंद मिला। एक वार्ड में लगी जाली से झांकते हुए भी तस्वीर कैद हुई जिसमें नर्सिंग स्टाफ का कक्ष वार्ड के अंदर था और पता चला कि कुंडी या ताला लगने के बाद वे भी अपने कक्ष को बंद कर लेते हैं।

अगले दिन जब सीएमएस डॉ. जगवीर वर्मा से सवाल पूछे गए तो उन्होंने जवाब दिया कि रात भर नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा गार्ड मुस्तैद रहते हैं। उनके अस्पताल में सुरक्षा से समझौता नहीं है। जब उन्हें तस्वीरें दिखाई गईं तो एक पल वे ठहरे फिर बोले कि सोते हुए मिलने पर गार्ड को हटाया दिया जाएगा। वे इस मसले की जांच करेंगे।

condition of Aligarh District Hospital at night
महिला सर्जरी वार्ड के दरवाजे पर लगी जाली से ली गई तस्वीर - फोटो : संवाद

बाहर से कुंडी बंद, भीतर झांको तो चौकी चालू
हैरानी सिर्फ वार्ड तक सीमित नहीं है। जिला अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी भी है। जब सभी वार्ड अंदर से बंद हो जाते हैं तो पुलिस भी चौकी में दिखाई नहीं देती। पड़ताल में संवाददाता ने पाया कि बाहर चौकी की कुंडी लगी है और भीतर झांकने पर देखा कि लाइट जली है, लेकिन कुर्सियां खाली पड़ी हैं। चौकी के दरवाजे पर दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अगले दिन सिपाही मिला जो बोला कि कुछ रहता है तो कैमरे में देख लेते हैं।

तस्वीरों के पीछे की तस्वीर
मरीजों को अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। इसलिए वे खुद को बंद करने पर सहमत हो जाते हैं। सुरक्षा गार्ड भी नहीं चाहते कि उनका भरोसा बने, क्योंकि अगर ऐसा होगा तो उन्हें रात भर जागना पड़ेगा। पुलिस भी यह मान चुकी है कि चोरी होती रहेगीं। अच्छा यही रहेगा कि मरीज अपनी सुरक्षा स्वयं करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed