फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Complete the construction work of Dhanipur mini airport July 10

10 जुलाई तक पूरे करें धनीपुर मिनी एयरपोर्ट के निर्माण कार्य

Fri, 25 Jun 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction work of Dhanipur mini airport July 10
धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर जारी निर्माण कार्य को 10 जुलाई तक खत्म कर लिया जाएगा। बृहस्पतिवार को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के नोडल अधिकारी एवं सिविल एविएशन उप्र के चीफ इंजीनियर मोती राय ने यहां का निरीक्षण किया। इस संबंध में राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिए। उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर-अक्तूबर तक यहां से उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के नोडल अधिकारी एवं सिविल एविएशन उप्र के चीफ इंजीनियर मोती राय पहुंचे। उनके साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से संतोष कुमार मौर्य आए। इन्होंने एयरपोर्ट के प्रभारी विनीत कुमार सिंह, राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट हरिओम शर्मा, अवर अभियंता अभिमन्यु, परियोजना निदेशक विद्युत यांत्रिक आदिल हसन, सहायक अभियंता एसके सागर, एयरपोर्ट अथॉरिटी अलीगढ़ के प्रभारी अधिकारी वैमानिक संचार श्याम सुंदर अग्रवाल, नागरिक उड्डयन विभाग के कर्मचारी संजीव सक्सेना, बिजली विभाग से अधिशासी अभियंता विद्युत छष्ठम व उप मंडलीय अधिकारी विद्युत ललतेश कुमार के साथ पूरे एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। यहां पर बाकी कुछ कार्यों को लेकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही निरीक्षण के दौरान हवाई पट्टी सहित एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग आदि में जो कमियां पाई गईं, उनको दुरुस्त करने निर्देश दिए। काम खत्म करने के लिए 10 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है। निरीक्षण के बाद लखनऊ में उच्चाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक भी हुई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ऑपरेटिंग लाइसेंस के लिए आवेदन होगा। लाइसेंस प्रक्रिया पूरी होने के बाद उड़ान सेवा शुरू होगी। संभावना है कि सितंबर-अक्तूबर तक एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed