{"_id":"682576332e533c96780e8876","slug":"complaint-lodged-in-aligarh-against-minister-for-a-statement-against-colonel-sofia-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कर्नल सोफिया के खिलाफ बयान देने वाले मंत्री के खिलाफ दी तहरीर, कांग्रेस ने की रासुका लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कर्नल सोफिया के खिलाफ बयान देने वाले मंत्री के खिलाफ दी तहरीर, कांग्रेस ने की रासुका लगाने की मांग
Thu, 15 May 2025 10:36 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 15 May 2025 10:36 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजा भैया ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान को लेकर भाजप मंत्री विजय शाह के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
मंत्री विजय शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कांग्रेस नेता ने अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी है। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजा भैया ने मंत्री के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
राजा भैया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की प्रेसवार्ता करने वालीं कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान दिया है। उन पर जो अभद्र टिप्पणी की गई है, उससे सेना का अपमान हुआ है। विजय शाह ने देश विरोधी बयान दिया है। इससे पाकिस्तान को फायदा होगा और हमारी सेना का मनोबल घटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर चौधरी ने कहा कि भाजपा अपने मंत्री को तत्काल बर्खास्त करे। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय को सौंपा गया। मौके पर शारिक चौधरी, अंसार सिद्दीकी, सुहैल मुसर्रत, आशिफ मनुआ, वसीम ठाकुर, सुमित ठाकुर, अनुराग आदि मौजूद रहे।