फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   communal fight in Bhujpura between two group, stone pelting

भुजपुरा में दो समुदाय भिड़े, मारपीट-पथराव

Sun, 14 Feb 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
communal fight in Bhujpura between two group, stone pelting
भुजपुरा में हुए पथराव व मारपीट के बाद कोतवाली में कार्यवाही की मांग को लेकर पहुंचे भाजपा नेता संज - फोटो : CITY OFFICE
सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील भुजपुरा इलाके में शनिवार शाम धार्मिक स्थल के बाहर बाइक खड़ी करने के विवाद में दो समुदायों के बीच मारपीट-पथराव से तनाव हो गया। इस दौरान एक पक्ष पर हवाई फायरिंग करने का आरोप है। मगर, पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं की जा रही। पथराव में तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इधर, खबर पर भाजपा नेता भी कोतवाली पहुंच गए, जहां तहरीर दी जा रही थी। इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

मिश्रित आबादी वाले भुजपुरा मरघट इलाके में धार्मिक स्थल पर प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन होता है। शनिवार को भी यहां भंडारा किया जा रहा था। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार पास की पुष्प विहार कालोनी निवासी भानू अपने छोटे भाई भोला व राजा के साथ बाइक से भंडारे में प्रसाद लेने गया था और उसने अपनी बाइक धर्मस्थल के बाहर खड़ी कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच शराब के नशे में दूसरे समुदाय के तीन युवक आए और बाइक हटाने की कहने लगे। इसी दौरान विवाद हुआ तो उन लोगों ने फोन कर अपने कुछ साथी बुला लिए। कुछ ही देर में मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया। इससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और भंडारे में विघ्न पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के कुछ लोग घरों की छतों पर चढ़ गए और वहां से भी पथराव कर दिया। आरोप है कि उनके द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई। इसी बीच खबर पर सीओ प्रथम प्रशांत सिंह, इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह आदि पहुंच गए। पुलिस को देख हमलावर भाग गए। इस पथराव में राजा,भानू व भोला घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।

भाजपा नेता संजू बजाज संग थाने पहुंचे पीड़ित राजा की ओर से भोला, मोनू पुत्रगण दिलशाद, दिलशाद, हाफिज पार्षद व सनी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी गई है। सीओ प्रथम के अनुसार मामले में मामूली विवाद में मारपीट के बीच पत्थर चल गए थे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। अब इलाके में शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed