फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   College of Nursing in AMU soon, two new courses will start

एएमयू में कॉलेज ऑफ नर्सिंग जल्द, दो नए कोर्स शुरू होंगे

Tue, 17 Aug 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
College of Nursing in AMU soon, two new courses will start
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के अंतर्गत संचालित होने वाला स्कूल ऑफ नर्सिंग अब जल्द ही नर्सिंग कॉलेज बन जाएगा। यहां पर बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग के कोर्स भी जल्द ही संचालित किए जाने हैं। इसके लिए प्रदेश स्तरीय एक टीम ने मेडिकल कॉलेज परिसर का भ्रमण कर सत्यापन का कार्य कर लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा भी इस संबंध में समिति गठित की गई है।
विज्ञापन

एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि कोविड महामारी ने देश के साथ-साथ पूरी दुनिया को स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि महामारी से निपटने के लिए विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज में तीन ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किए गए हैं। एक 50 बेड का बाल चिकित्सा आईसीयू स्थापित किया गया है। कोविड वार्ड पुननिर्मित किया गया है। एक नया कोविड आईसीयू स्थापित किया गया है। नए वेंटिलेटर और ऑक्सीजनेटर खरीदे गए हैं। कोविड रोगियों के लिए एक अलग डायलिसिस यूनिट, ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम सुविधाएं बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed