फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Collective mundan in protest against terror attacks on devotees

श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले के विरोध में सामूहिक मुंडन

Thu, 13 Jul 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 13 Jul 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Collective mundan in protest against terror attacks on devotees
मुंडन कराकर विरोध जताते अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान पर सामूहिक मुंडन कराकर अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले का विरोध किया। इस दौरान पाकिस्तान, महबूबा मुफ्ती एवं ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 
विज्ञापन


महासभा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय के नेतृत्व में पाकिस्तान मुर्दाबाद, महबूबा मुर्दाबाद एवं ममता मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रामलीला ग्राउंड पहुंचे और मुंडन करवाया। अशोक पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत महबूबा मुफ्ती एवं ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में ममता के इशारे पर हिंदुओं की हत्याएं हो रही हैं। वे मुस्लिमों को मजबूत कर अपना वोट बैंक बढ़ाने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि खुफिया विभाग के अलर्ट के बावजूद अमरनाथ यात्रियों की हत्याएं कैसे हुईं। महबूबा सरकार आतंकियों को मौका दे रही है, ताकि दहशत का माहौल बने। यह जांच का विषय है कि बिना पंजीकरण कराए बस अमरनाथ यात्रियों के साथ काफिले में कैसे पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों एवं जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजों को गोली मारने का आदेश सेना को दिया जाए। महासभा नेताओं ने अमरनाथ यात्रा में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को 50-50 लाख रुपये एवं घायलों को 20-20 लाख रुपये तुरंत मुआवजा देने की मांग की। मुंडन कराने वालों में अशोक पांडेय, गजेंद्र पाल सिंह आर्य, जयवीर शर्मा, मनोज सैनी, हरिशंकर शर्मा, अनिल वर्मा, संजय वार्ष्णेय, बब्बू, भोला, सोनू बघेल, पंकज बघेल, सचिन शर्मा आदि शामिल रहे।

सख्त पहरे में भोले के भक्त, यात्रा शुरू 
बाबा बर्फानी की यात्रा में आतंकी हमले के बाद सेना के जवानों ने अब सुरक्षा बढ़ा दी है। बुधवार को यात्रा शुरू हो गई, जिसमें अलीगढ़ का 40 से 50 लोगों का एक जत्था बस द्वारा यात्रा कर गुफा से लौट आया है। वहीं दूसरा 40-50 लोगों का जत्था गुुरुवार सुबह नौ बजे सेना की निगरानी में जाएगा। 
सेना ने देर रात तक जाने वाले सभी मुसाफिरों को बालटाल पर रोका है। साफ निर्देश है कि कोई भी गाड़ी या मुसाफिर बगैर अनुमति के नहीं जाएंगे। सभी वाहन सेना की कानवाई के साथ गुजरेंगे और वापसी भी उन्हीं के साथ होगी। अभी तक अलीगढ़ शहर से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 1200 से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इन सभी श्रद्धालुओं को जाने की तिथि भी दे दी गई है। 

तनाव मुक्त हुए परिजन
अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के परिजन अब तनाव से मुक्त हैं। यात्रा शुरू होने की खबर सुनकर उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई है, लेकिन अभी भी श्रद्धालुओं के घर लौटने की प्रतीक्षा है। उन्होंने बताया कि अभी वहां बारिश हो रही है। इसके कारण थोड़ी सी परेशानी हो रही है। बाकी अब कोई समस्या नहीं हैं। सब सामान्य हो गया है। 


1200 से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
अलीगढ़ से बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए अभी तक 1200 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इन लोगों को जाने की तिथि भी दे दी गई है। जम्मू एंड कश्मीर बैंक के मैनेजर ने बताया कि यह रजिस्ट्रेशन यात्रा पर जाने से आठ दिन पहले होता है। इस बार रजिस्ट्रेशन कराने की 31 जुलाई आखिरी तारीख है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रद्धालुओं का श्राइन बोर्ड की ओर से एक लाख रुपये तक का इंश्योरेंस भी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed