{"_id":"6265aaec1d24464c6e3367e8","slug":"cold-road-will-be-built-from-three-and-a-half-crores-aligarh-news-ali2900443195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः साढ़े तीन करोड़ से बनेगी ठंडी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः साढ़े तीन करोड़ से बनेगी ठंडी सड़क
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के सामने सड़क को खोदती जेसीबी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू सर्किल से लेकर कलक्ट्रेट तक की सड़क (ठंडी सड़क) का निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। निर्माण तीन माह में पूरा हो जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इसका निर्माण हो रहा है।
यूनिवर्सिटी सर्किल से कलक्ट्रेट तक की ठंडी सड़क साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बन रही है।
इसकी लंबाई 535 मीटर और चौड़ाई 7.5 मीटर होगी। सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था, फुटपाथ एवं वेंडिंग जोन की व्यवस्था होगी। वेंडिंग जोन में बैठकर व्यंजन का मजा लेने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी। स्मार्ट सिटी के पीआरओ उमैर इफ्तिखार ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह मार्ग देखने लायक होगी। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्लेस मेकिंग मैराथन का आयोजन किया गया था, उसमें सुनसान रहने वाली ठंडी सड़क का चयन किया गया था। ठंडी सड़क पर लाइटिंग एवं अन्य इंतजाम हुए थे। लोग परिवार के साथ जाकर सेल्फी लेते हैं। हालांकि, पेड़ों पर लाइट लगाने पर वन विभाग द्वारा आपत्ति दर्ज की गई है।