Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi To Attend Minister Sandeep Singh Engagement In Aligarh

मंत्री संदीप सिंह की सगाई: सीएम योगी आदित्यनाथ खाएंगे दावत, ये गणमान्य भी आ रहे अलीगढ़

Fri, 13 Nov 2026 03:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 13 Nov 2026 03:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 2:55 बजे तालानगरी पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर आयोजन स्थल के बराबर सीधे हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान पर उतरेगा।

विज्ञापन
CM Yogi To Attend Minister Sandeep Singh Engagement In Aligarh
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : UP Gov. YT.

विस्तार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख हस्तियां 14 नवंबर को अलीगढ़ आ रही है। ये सभी नेता विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों और मंत्री संदीप सिंह व उनके छोटे भाई सौरभ सिंह के सगाई समारोहों में शामिल होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 2:55 बजे तालानगरी पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर आयोजन स्थल के बराबर सीधे हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान पर उतरेगा। वह राज्य मंत्री संदीप सिंह और सौरभ सिंह के सगाई समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 3:35 बजे आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे। 
विज्ञापन


सगाई समारोह में ये भी होंगे शामिल

  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी 14 नवंबर को अलीगढ़ आएंगे। वह दोपहर 12:15 बजे सगाई समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अंडमान-निकोबार के उप राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा 14 नवंबर को प्रातः 10ः30 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद गणमान्य व्यक्तियों से भेंट करेंगे। पूर्वाह्न 11ः20 बजे जलवायु परिवर्तन संवाद में शामिल होने के बाद अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। उसके बाद सगाई समारोह में भी सम्मिलित होंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। 
  • पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह अपरान्ह 02 बजे सर्किट हाउस में पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के उपरांत 03ः30 बजे सगाई समारोह में सम्मिलित होंगे।
  • मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह अपरान्ह 03ः30 बजे सगाई समारोह में भाग लेंगे।
Trending Videos

  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपरान्ह 12ः15 बजे संदीप सिंह एवं सौरभ सिंह के सगाई समारोह में सम्मिलित होंगे। वह 12ः35 बजे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
  • राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल (मन्नू कोरी) अपरान्ह 03 बजे अलीगढ़ आ रहे हैं। वह सांय 04 बजे सगाई समारोह में सम्मिलित होंगे।  मंत्री रात्रि विश्राम के उपरांत 15 नवंबर को पूर्वान्ह 11 बजे सुविधानुसार विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे।
  • सभापति प्रेम सिंह शाक्य यूपीआरएनएसएस 14 नवंबर को अपरान्ह 02ः30 बजे सगाई समारोह में तालानगरी स्थित रामघाट कल्याण मार्ग पर सम्मिलित होंगे।
  • राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी सांय 05 बजे सगाई समारोह में शामिल होंगी। मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास, सेवा एवं पुष्टाहार बेबी रानी मौर्य सांय 04 बजे सगाई समारोह में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed