फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi in Aligarh-Hathras on October 19

Aligarh: सीएम योगी अलीगढ-हाथरस में 19 अक्तूबर को, एएमयू सहित सभी स्कूल रहेंगे बंद

Wed, 18 Oct 2023 10:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 18 Oct 2023 10:36 PM IST
सार

हाथरस में मुख्यमंत्री योगी बृहस्पतिवार सुबह 11.55 बजे पहुंचेंगे। वह बागला कॉलेज में नारी वंदन महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। करीब एक घंटा दस मिनट यहां रुकने के बाद वह अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। यहां नुमाइश मैदान पर अनुसूचित जाति वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi in Aligarh-Hathras on October 19
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अक्तूबर को हाथरस और अलीगढ़ पहुंच रहे हैं। वह हाथरस में नारी वंदन सम्मेलन करने के बाद अलीगढ़ में अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


हाथरस में मुख्यमंत्री योगी बृहस्पतिवार सुबह 11.55 बजे पहुंचेंगे। वह बागला कॉलेज में नारी वंदन महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। करीब एक घंटा दस मिनट यहां रुकने के बाद वह अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। यहां नुमाइश मैदान पर अनुसूचित जाति वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम पंडाल अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, उच्च शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, राज्यमंत्री अनूप वाल्मीकि सहित करीब 12 मंत्री शामिल होंगे। योगेंद्र उपाध्याय बुधवार को अलीगढ़ पहुंच गए हैं। 

एएमयू स्कूल सहित सभी बोर्ड के विद्यालयों में रहेगी छुट्टी 
मुख्यमंत्री योगी के आगमन पर सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी के आदेश पर 19 अक्तूबर को हाथरस जिले और अलीगढ़ महानगर के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। अलीगढ़ के बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महानगर सीमा से सटे नर्सरी से कक्षा 12 तक सभी बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे। एएमयू के सहायक जनसंपर्क अधिकारी जीशान अहमद ने बताया कि एएमयू के सभी स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक की कक्षाएं नहीं लगेंगी। वहीं, हाथरस के बीएसए उपेंद्र गुप्ता के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिले के सभी बोर्डों के शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। 

अलीगढ़ में मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट भ्रमण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री दोपहर 01:30 बजे हैलीकॉप्टर के जरिए नुमाइश मैदान पहुंचेंगे। यहां जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के साथ ही अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद जनपद के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार भट्ट के अनुसार मुख्यमंत्री अपरान्ह 03:20 बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। 

तैयारी निरीक्षण

यह मंत्री सम्मेलन में लेंगे भाग 
अलीगढ़ महानगर के नुमाइश मैदान में होने वाले अनुसूचित जाति सम्मेलन में भाग लेने आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मिलें एवं जनपद प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलैक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग योगेंद्र उपाध्याय, समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरूण, राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह, राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा विभाग गुलाब देवी, कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार बेबी रानी मौर्य आदि समेत प्रदेश के करीब 12 मंत्री शामिल होंगे। ब्रज क्षेत्र में आने वाले 16 जिलों के करीब 76 विधानसभाओं के सांसद एवं विधायक समेत तमाम जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। इन जनपदों से भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को लाने के लिए करीब 350 निजी बसें लगायी गई हैं। भाजपाईयों का दावा है कि सम्मेलन में एक से डेढ़ लाख तक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed