फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi Adityanath at the Tilak ceremony of Jaiveer Singh son

Yogi Adityanath: तिलक समारोह में वीवीआईपी का जमावड़ा, सीएम ने दिया आशीर्वाद और खाई दावत

Mon, 08 Dec 2025 04:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 08 Dec 2025 04:37 PM IST
सार

जिस समय तिलक समारोह में सीएम आए। उस समय गेस्टहाउस में वीवीआईपी के अलावा किसी अन्य को प्रवेश नहीं था। सभी को दावत वाले स्थान पर ही प्रवेश था। इसके चलते भीड़ दावत वाले स्थान पर जमा रही। सीएम के उस भीड़ के बीच बने मंच पर आने व उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath at the Tilak ceremony of Jaiveer Singh son
सीएम योगी ने खाई दावत - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक ठा.जयवीर सिंह के पुत्र हिमांशू सिंह के तिलक समारोह में रविवार को अलीगढ़ जिले में वीवीआईपी का जमावड़ा रहा। खुद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिलक समारोह में पहुंचकर हिमांशु को आशीर्वाद देकर जयवीर सिंह परिवार को बधाई दी। इस दौरान भीड़ उन्हें देखने को बेताब रही। जब उन्होंने वीवीआईपी मंच से भीड़ का अभिवादन किया तो भीड़ के बीच से नारे गुंजायमान हो उठे। आयोजन में दिन भर भीड़ के बीच 40 से अधिक वीवीआईपी पहुंचे।

विज्ञापन


छेरत स्थित प्रिंस पैलेस में रविवार को जयवीर सिंह के पुत्र हिमांशू का तिलक समारोह हुआ। उनका यह रिश्ता महाराष्ट्र के कद्दावर कारोबारी ठाकुर ग्रुप ऑफ कंपनीज व ठाकुर एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन ठा.वीके सिंह की नातिन सलोनी सिंह से हुआ है। रविवार को तिलक समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने आयोजनस्थल पर वीवीआईपी लाउज में दोनों परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर हिमांशू को आशीर्वाद दिया। चलते समय वे भीड़ के बीच बने वीवीआईपी मंच पर पहुंचे। जहां भीड़ ने गर्मजोशी से नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। खुद मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद वापस रवाना हो गए। 
विज्ञापन


इस बीच उनके साथ प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह के समधी मध्य प्रदेश के मंत्री ठा.राकेश सिंह, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, हिमाचल के युवा सांसद ठा.अनुराग सिंह, भाजपा नेता आरपी सिंह, ठा.अभिमन्यु सिंह, ठा.अरविंद सिंह, डा. देवेंश सिंह, पूर्व सांसद राजकुमारी चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, सौरभ सिक्ससंस, योगेश शर्मा, उपेंद्रभान पचौरी, विधायक अनिल पाराशर, राजकुमार सहयोगी, सुरेंद्र दिलेर, महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा, ब्लाक प्रमुख दिवाकर गौड़, नरेंद्र पचौरी, शिवनारायण शर्मा, भूपेंद्र सिंह आदि अगवानी में रहे। इस दौरान सीएम से मंच से संबोधन का अनुरोध भी हुआ। मगर उनके बजाय ठा.अनुराग सिंह ने भीड़ को संबोधित कर आयोजन की बधाई दी। बाद में सीएम उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। इसके बाद शाम तक तिलक समारोह की प्रक्रिया पूरी होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक ये वीवीआईपी भी पहुंचे

इस तिलक समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, पूर्व डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा, प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज सिंह, पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह, प्रदेश में मंत्री लक्ष्मीनारायण सिंह, असीम अरुण, संदीप सिंह, अमित चौहान, आशीष पटेल, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, धर्मपाल सिंह, पूर्वांचल से विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक संगीत सोम के अलावा स्थानीय नेताओं में हाथरस सांसद अनूप प्रधान सहित अलीगढ़ व आसपास के जनपदों से अनगिनत सियासी कद्दावर, पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
तिलक समारोह
दिन भर उमड़ी रही भीड़
इस आयोजन में जिले व आसपास के लोगों को निमंत्रण था। इसके चलते 11 बजे के बाद से ही दिन में लोगों का आना शुरू हो गया था। 1 बजे तक तो लोग मुख्यमंत्री को देखने के लिए भारी संख्या में जमा हो गए थे। इसके बाद भीड़ का यह क्रम टूटा नहीं। देर शाम तक चलता रहा। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, कमिश्रर संगीता सिंह, डीएम संजीव रंजन, एसएसपी नीरज जादौन की अगुवाई में पूरा अमला भी व्यवस्थाओं में लगा रहा।

सुबह से रात तक लगी तिलक समारोह में भीड़

अनूपशहर रोड पर रविवार को बड़ा सियासी जमावड़ा रहा। तिलक समारोह के आयोजन के चलते सुबह से देर रात तक यहां भीड़ रही। पुलिस भी वीवीआईपी मूवमेंट व भीड़ को संभालने में पसीने छोड़ती रही, हालांकि भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहने के चलते जाम नहीं लगा। मगर भीड़ रात तक रही। दिन भर में कई हजार की भीड़ के यहां आने जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
तिलक समारोह
सीएम की झलक पाने के लिए बेताब रहे लोग
जिस समय तिलक समारोह में सीएम आए। उस समय गेस्टहाउस में वीवीआईपी के अलावा किसी अन्य को प्रवेश नहीं था। सभी को दावत वाले स्थान पर ही प्रवेश था। इसके चलते भीड़ दावत वाले स्थान पर जमा रही। सीएम के उस भीड़ के बीच बने मंच पर आने व उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहे। जब सीएम आए तो उनसे बोलने को भी कहा गया। मगर सीएम सिर्फ अभिवादन कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed