फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM will come again in June

जून में फिर से आएंगे सीएम, जिले को देंगे सौगात

Sat, 22 May 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
CM will come again in June
कोरोना के चलते जिले का विकास कार्य अटक गया है। यहां कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू होने की राह देख रहे हैं। इनके अब जून में शुरू होने की उम्मीद जगी है। संभावना है कि जून में सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ आएंगे। वह अंडला में डिफेंस कॉरिडोर व गभाना के ख्यामई में इंडस्ट्रियल पार्क, लोधा में राज्य विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे। साथ ही लगभग तैयार हो चुके धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का भी उद्घाटन करेंगे। इन सभी विकास कार्यों को जनता के सामने 2022 के विधानसभा चुनाव में विकास के मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। अधिकारी भी तैयारियों में जुट गए हैं। इन सभी प्रोजेक्ट की फाइलों को फिर से खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल पार्क
गभाना तहसील के ख्यामई में जिले का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल जोन स्थापित होने जा रहा है। जिला प्रशासन ने 116 एकड़ जमीन चिन्हित की है। 85 एकड़ जमीन राजस्व विभाग की है, जो कि बंजर है। बाकी 31 एकड़ जमीन ग्रामीणों से ली गई है। इस जमीन को यूपीसीडा को हस्तांतरित करने की तैयारी है। इस इंडस्ट्रियल जोन में ताला, हार्डवेयर, आईटी, एक्सपोर्ट, हस्तशिल्प यूनिट की स्थापना होगी।
विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर
खैर के अंडला में डिफेंस कॉरिडोर के लिए जिला प्रशासन की ओर से 96 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण कर ली गई है। एक दर्जन से अधिक कंपनियों को जमीन आवंटित की जा चुकी है। पीडब्ल्यूडी की ओर से यहां सड़क, बिजली विभाग की ओर से विद्युत कनेक्शन व अन्य विभागों की ओर से उनके संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं। इस भूमि का पूजन होना है। इसके बाद यहां डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनीपुर मिनी एयरपोर्ट
राजकीय निर्माण निगम ने 31 माह में 22.37 करोड़ रुपये की लागत से धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का काम पूरा किया है। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी का काम रह गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी को एटीसी टावर को संचालित करना, इलेक्ट्रिक काम जैसे डोर मेटल डिटेक्टर, लाइट फिटिंग करना है। फायर स्टेशन, विद्युत सब स्टेशन को स्थापित करना है। मई के अंत तक यह कार्य पूरे हो जाएंगे। इसका मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे।

राज्य विश्वविद्यालय
सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के लिए लोधा और मूसेपुर गांव में 93.41 एकड़ (492 बीघा) भूमि विश्वविद्यालय के नाम पर हस्तांतरित करते हुए उच्च शिक्षा विभाग को कब्जा दे दिया गया है। लोक निर्माण विभाग को निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। बजट भी जारी हो गया है। कोरोना के चलते कार्य पर ब्रेक लग गया है। अब जून में सीएम नींव रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed