फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cleaning of puddle could not be done for two years

अलीगढ़ : कब्जों के चलते दो साल से नहीं हो सकी है पोखर की सफाई

Wed, 18 May 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of puddle could not be done for two years
एटा चुंगी कमालपुर बाईपास रोड पर स्थित पोखर की नहीं हुई सफाई। - फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम और राजस्व विभाग की अनदेखी के कारण एटा चुंगीे के निकट कमालपुर रोड पर बनी पोखर पर स्थानीय लोगों ने स्थायी व अस्थायी रूप से अवैध कब्जा कर रखा है। दबाव बना तो नगर निगम कई बार औपचारिक तौर पर यहां से अवैध कब्जे हटवा चुका है। बावजूद इसके अतिक्रमण करने वाले लोग हर बार फिर से कब्जा जमा लेते हैं। लोगों की मानें तो अवैध कब्जों के चलते दो साल से पोखर की सफाई तक नहीं हो सकी है। जिसके कारण यहां मक्खी, मच्छर व कीड़े पनप रहे है। इतना ही नहीं लोग अपने घरों का कूड़ा - करकट लाकर भी यहां फेंक रहे हैं। इससे पोखर का अस्तित्व खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

नगर निगम अफसरों का दावा है कि जल्द ही यहां हो रहे अवैध कब्जों तथा अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। सरकारी अभिलेखों के अनुसार यहां बनी पोखर करीब 20 बीघा में फैली हुई थी। अब अवैध कब्जों व अतिक्रमण के चलते मात्र सात-आठ बीघा में सिमट कर रह चुकी है। आलम यह है कि पोखर की जमीन पर कुछ लोगों ने अपने मकान, व्यावसायिक भवन बनवा लिए हैं। कुछ लोगों ने यहां पशुओं को बांध दिए हैं। उपले, लकड़ी आदि डालकर अस्थायी कब्जा जमा लिया है। लंबे समय से पोखर की खुदाई व सफाई तक नहीं हो सकी है। जिसके कारण पोखर का स्वरूप ही बदल चुका है। चारों ओर नजर दौड़ाने पर अवैध कब्जा ही दिखाई पड़ता है। स्थानीय वाशिंदों का आरोप है कि नगर निगम और राजस्व विभाग से जुड़े अफसरों की अनदेखी के चलते लगातार कब्जे होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

पब्लिक बोल
पोखर पर लगातार अवैध कब्जे हो रहे हैं। पिछले दो साल से पोखर की सफाई तक नहीं हो सकी है। इससे गंदगी व कूड़े के ढ़ेर लगे हैं। 20 बीघा की पोखर अतिक्रमण व कब्जों के चलते काफी छोटी हो गई है। थोड़ी सी बारिश में ही यह लबालब भर जाती है। जनहित में कब्जे हटने के साथ ही इसकी सफाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष कुमार, कमालपुर रोड, एटा चुंगी
पोखर पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम तथा राजस्व विभाग को सख्ती करनी चाहिए। साथ ही जिन लोगों ने अवैध कब्जा किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करनी चाहिए।
- बॉबी, कमालपुर रोड, एटा चुंगी
कमालपुर रोड की पोखर पर हो रहे अवैध कब्जों को हटवाए जाएं। साथ ही बारिश से पहले इसकी सफाई भी हो। जिससे कि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
- गौरांग राठी, नगर आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed