फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Clean workers strike, bad day in the city

सफाईकर्मियों की हड़ताल, पहले ही दिन शहर का बुरा हाल

Sat, 07 Jul 2018 01:33 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 07 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
 Clean workers strike, bad day in the city
सफाईकर्मियों की हड़ताल, पहले ही दिन शहर का बुरा हाल - फोटो : Rupesh
नगर सफाई मजदूर संघ और वाल्मीकि संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार सुबह से हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद पूरे शहर में सफाई व्यवस्था ठप हो गई। चंद घंटों में ही पूरे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए।  हड़ताल से शहर में कूड़े का उठान भी बाधित हुआ। एटूजेड ने भी कूड़ा नहीं उठाया। शनिवार को शाम चार बजे एक बार फिर से प्रशासन नगर निगम और सफाई कर्मचारी संघ की बैठक है। इसमें कोई हल निकल आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।  
विज्ञापन


हड़ताल के चलते शहर के प्रमुख कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट शिवपुरी चौराहा, सराय हकीम चौक, ढपरा रोड डेयरी के पास, रेलवे रोड कोयले वाली गली डिवाइडर, जिला अस्पताल के सामने, मछली वाली गली के सामने, मसूदाबाद चौराहा, जमीराबाद बाल जीवन घुट्टी का नुक्कड़, केला नगर का डंपिंग, जमालपुर का आटोमैटिक डलाव घर, सेंटर प्वाइंट का डलाव घर, होटल मेलरोज इन के सामने, बारहद्वारी, महावीर गंज, सब्जी मंडी चौराहा, गांधी पार्क का डंपिंग, नौरंगाबाद, दुबे का पड़ाव सब्जी मंडी डंपिंग, सासनी गेट में खिरनी गेट का डंपिंग, हाथरस अड्डा, महेंद्र नगर, सुरेंद्र नगर, सुदामापुरी की डंपिंग, मीनाक्षी पुल के नीचे की डंपिंग, रेलवे स्टेशन के सामने, मेडिकल रोड पर डंपिंग आदि जगहों से कूड़े का उठान नहीं हुआ। यहां पर गुजरने वाले राहगीरों को बदबू और असुविधा का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


इससे पहले सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने एटूजेड प्लांट सहित अन्य स्थानों पर वाहनों के साथ जुलूस  निकाला और काम बंद हड़ताल पर अडिग रहने के लिए आह्वान किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता आनंद शास्त्री, संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, राजकुमार खन्ना, बिल्लू चौहान, बबलू कमल, राधे घूरी ने कहा कि लगातार समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है। लेकिन तानाशाही रवैये के कारण हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा है।  इस अवसर पर  उत्तम उज्जैनीवाल, बबलू कमल, मानिक लाल नागर, राजकुमार, लल्ला पहलवान, बिल्लू चौहान, आनंद शास्त्री, महेंद्र राठौर, गुड्डू बैंजी, राहुल चेतन, डॉ. ज्ञानेंद्र आदि सैकड़ों सफाई कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है सफाई की व्यवस्था
शहर के सात स्वच्छता वार्डों में पांच में कूड़ा उठाने का काम एटूजेड करती है और दो में नगर निगम। लेकिन छोटी गलियों और मोहल्लों से कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट तक कूड़ा लाने का काम नगर निगम के सफाई कर्मचारी करते हैं। हड़ताल में एटूजेड़ को भी काम नहीं करने दिया गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed