{"_id":"640ca42468c44af0e606fce4","slug":"class-one-and-six-entrance-exam-in-amu-on-march-12-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: अमुवि में कक्षा एक और छह की प्रवेश परीक्षा 12 मार्च को, बनाए गए 11 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: अमुवि में कक्षा एक और छह की प्रवेश परीक्षा 12 मार्च को, बनाए गए 11 केंद्र
Sat, 11 Mar 2023 09:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 11 Mar 2023 09:24 PM IST
सार
कक्षा एक की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे दोपहर 12 बजे तक 11 परीक्षा केंद्रों पर होगी। कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा 4 से 6 बजे तक 25 परीक्षा केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की कक्षा एक और कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 12 मार्च को होगी। जिसके लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
एएमयू के प्रवक्ता प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि कक्षा एक की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे दोपहर 12 बजे तक 11 परीक्षा केंद्रों पर होगी। प्रवेश परीक्षा में 5926 अभ्यर्थियों ने आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन
कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा 4 से 6 बजे तक 25 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए 12378 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।