फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Class 12 student dies due to suffocation in bathroom

Aligarh: गैस गीजर के चलते बाथरूम में दम घुटने से 12वीं की छात्रा की मौत, मां की हालत बिगड़ी

Fri, 20 Dec 2024 10:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 10:00 PM IST
सार

छात्रा गैस गीजर ऑन कर बाथरूम में नहाने चली गई। उसकी मां दूध लेने गई थी। छात्रा की बाथरूम में दम घुटने से मौत हो गई। मां ने घर लौट कर देखा तो छात्रा बाथरूम में पड़ी थी।

विज्ञापन
Class 12 student dies due to suffocation in bathroom
छात्रा माही सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के कुलदीप विहार में गैस गीजर के चलते 12वीं की छात्रा माही सिंह की बाथरूम में दम घुटने से मौत हो गई। 19 दिसंबर को हादसे के दौरान वह अपने घर पर अकेली थी। छात्रा की मां डेयरी से दूध लेने गई थीं। मरणासन्न अवस्था में माही को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 20 दिसंबर सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


विजडम पब्लिक स्कूल की 12वीं की छात्रा माही बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थीं, इसलिए वह स्कूल भी नहीं गई थीं। घर पर ही पढ़ रही थीं। शाम करीब 4:45 बजे उनकी मां रीना देवी क्यामपुर मोड़ स्थित डेयरी से दूध लेने चली गईं। उस समय माही घर पर अकेली थीं। वह बाथरूम में नहाने चली गईं। उन्होंने गैस गीजर ऑन कर दिया। 
विज्ञापन


दूध लेकर लौटीं मां ने माही को आवाज दी, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इधर-उधर कमरे में उन्हें तलाश किया। मगर वह नहीं मिलीं। इसके बाद बाथरूम में देखा तो माही मरणासन्न अवस्था में पड़ी मिलीं। यह दृश्य देखकर मां रोने-चिल्लाने लगीं। यह आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पड़ोसियों के सहयोग से माही को रामघाट रोड एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शोकाकुल परिजन
बेटी की मृत्यु की खबर सुनते ही मां की हालत बिगड़ गई, उन्हें रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। माही के पिता अतुल सिंह बहादुरगढ़ में एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर हैं। माही का परिवार मूलरूप से थाना जवां के सुनाना गांव का है। वर्तमान में परिवार थाना क्वार्सी क्षेत्र के एटा रोड स्थित कुलदीप विहार के गली नंबर-3 में रह रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed