फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   City Mufti raised questions on the ruckus over Agneepath

शहर मुफ्ती ने अग्निपथ को लेकर मचे बवाल पर उठाया सवाल

Sat, 18 Jun 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
City Mufti raised questions on the ruckus over Agneepath
शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने अग्निपथ को लेकर मचे बवाल पर सवाल उठाकर प्रदेश और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नबी की शान में जो गुस्ताखी की गई थी, उसके खिलाफ मुसलमानों में गुस्सा था और होना भी चाहिए था। उसके खिलाफ जो विरोध हुआ, वह कानून के दायरे से बाहर था और उसका खामियाजा भी मुसलमानों को उठाना पड़ा, लेकिन शुक्रवार को अग्निपथ के विरोध में जो भी कुछ हुआ, क्या वह कानून के दायरे में है।

अलीगढ़ में पुलिस चौकी फूंक दी गई। सरकारी बसों में आग लगा दी गई। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। अब यह देखना होगा कि इनमें से कितने लोगों के खिलाफ एनएसए में कार्रवाई होगी। कितने लोगों के घर बुलडोजर चलाकर तोड़े जाएंगे, जैसा मुरादाबाद, कानपुर, हाथरस, प्रयागराज में मुसलमानों के घरों के साथ हुआ या उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि क्या उत्तर प्रदेश सरकार उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी या एक ही समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। अगर ऐसा है तो यह नाकाबिल-ए-बर्दाश्त होगा। शहर मुफ्ती ने कहा कि क्या अलीगढ़ प्रशासन अग्निपथ का विरोध और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेगा। कितने लोगों के घर पर बुलडोजर चलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed