फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   City MLA imposed conditions before encroachment campaign

अलीगढ़ : अतिक्रमण अभियान से पहले शहर विधायक ने लगाईं शर्तें

Fri, 06 May 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
City MLA imposed conditions before encroachment campaign
नगर निगम द्वारा शुक्रवार से 31 मई तक अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जा रहा है, मगर इस अभियान को लेकर शहर विधायक मुक्ता राजा ने कई शर्तें लगाते हुए नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। नगर निगम ने पूर्व में ही इस अभियान की घोषणा कर दी थी। पहले दिन यानी शुक्रवार से कठपुला से मालगोदाम, रेलवे रोड, अब्दुल करीम चौराहे तक अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की मंशा है कि सड़क की पटरी व नाले अतिक्रमण की जद से मुक्त रहें ताकि शहर की सफाई व्यवस्था ठीक रहे और नाला सफाई के दौरान दिक्कत न हो, लेकिन इस अभियान से ठीक पहले शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि अतिक्रमण अभियान पूर्व में भी चलाया गया, मगर खेद के साथ लिखना पड़ रहा है कि अभियान के बाद फिर अतिक्रमण हो जाता है। इस बार अतिक्रमण फिर से नहीं होगा, इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह सुनिश्चित कर लिया जाए। अभियान के बाद फिर अतिक्रमण होने पर जवाबदेहों के प्रति क्या कार्रवाई हुई, इससे अवगत कराया जाए। इसके अलावा, अभियान से दो दिन पहले संबंधित इलाके में सह जोनल अधिकारी इलाके में घोषणा करेंगे। उसकी वीडियो रिकार्डिंग भेजी जाए। यह अतिक्रमण अभियान स्वच्छता के नाम पर चलाया जा रहा है। अतिक्रमण मुक्त नालों का तत्काल पाटा जाए ताकि कूड़ा न पड़े। अभियान के दौरान अर्थदंड न वसूला जाए।
विज्ञापन

- शासन की मंशा और नीतियों के अनुसार अतिक्रमण अभियान शुरू किया जा रहा है। किसी को नुकसान पहुंचाना मकसद नहीं है।-अरुण कुमार गुप्त, सहायक नगर आयुक्त
राजस्व देने वाले व्यापारियों का शोषण करता है नगर निगम
अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति की ओर से बृहस्पतिवार को समद रोड स्थित रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष अनिल सेंचुरी व महामंत्री मनीष अग्रवाल वूल ने कहा कि 6 मई से नगर निगम बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान में सबसे ज्यादा शोषण दुकानदारों का होता है, जो सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देते हैं। अभियान की आड़ में नगर निगम केवल व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक नगर निगम शहर की समस्याओं को दुरुस्त न कर ले, तब तक अभियान न चलाए। अगर ऐसा हुआ तो व्यापारी सड़क पर उतरकर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अन्नू बीड़ी, उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed