फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chinaman to come immediately after tour

दौरे के बाद फौरन प्रैक्टिस पर आते हैं चाइनामैन

Sat, 20 Oct 2018 01:25 AM IST
इकराम वारिसस, अलीगढ़।
इकराम वारिसस, अलीगढ़। Updated Sat, 20 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
Chinaman to come immediately after tour
क्रिकेटर कुलदीप यादव - फोटो : file photo
ऊंचाई पर पहुंचना कमाल की बात नहीं है, कमाल है उस पर बरकरार रहना। ऐसा ही कुछ टीम इंडिया के सदस्य चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव में भी है। वह रोजाना अपनी गेंदबाजी को प्रभावशाली बनाने में एक भी मौका नहीं छोड़ते’। यह कहना है उनके बचपन के कोच कपिल पांडेय का। 14 साल से कुलदीप को कपिल गेंदबाजी का हुनर सिखा    रहे हैं। 
विज्ञापन

शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पवेलियन मैदान पर बीसीसीआई व यूपीसीए की ओर से आयोजित अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट मैच खेलने आई यूपी टीम के कोच बनकर आए कपिल पांडेय ने बताया कि रोवर्स ग्राउंड जेके कॉलोनी कानपुर में कुलदीप 9 वर्ष की उम्र में मेरे पास आया था।
विज्ञापन


खास बात ये है कि टीम इंडिया में होने के बाद भी जब भी वह दौरे से आता है, तो आराम की बजाय फौरन नेट प्रैक्टिस पर आ जाता है। किसी भी स्पिनर के लिए स्पिन और लेंथ बहुत जरूरी है, तभी वह ऊंचाईयों पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया में जल्द ही प्रदेश का एक और मध्यम तेज गेंदबाज अंकित राजपूत नजर आएगा। वह लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उत्तर प्रदेश में क्रिकेट की संभावनाओं के बारे में कपिल ने कहा कि यहां जमीनी स्तर पर क्रिकेट का विकास काफी हुआ है। देश को कई टेस्ट खिलाड़ी दिए हैं और आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। क्रिकेट में प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच कपिल ने अंडर-16 टीम के बारे में कहा कि उनकी टीम संतुलित है। बल्लेबाज लगातार रन बटोर रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी भी अच्छी है। दाहिने हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज आसिफ खान से काफी उम्मीदें हैं। पिछले साल दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज आसिफ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed