फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Children sick after drinking Polluted water, one died

अलीगढ़ः दूषित पानी पीने से बच्चे बीमार, एक की मौत

Fri, 23 Jul 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Children sick after drinking Polluted water, one died
जीवनगढ़ के नलों से निकल रहा गंदा पानी । - फोटो : CITY OFFICE
जीवनगढ़ के छह साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। लोग इसे दूषित जल पीने से जोड़कर देख रहे हैं। जीवनगढ़ में दूषित पानी पीने से कई बच्चे बीमार हो गए हैं। आक्रोशित लोगों ने केलानगर चौराहा जाम कर नगर निगम एवं जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सपा एवं कांग्रेस नेताओं की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

जीवनगढ़ निवासी दिलशाद के छह वर्षीय पुत्र अफ्फान की बृहस्पतिवार शाम को जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। स्थानीय पार्षद शाहिद मलिक का कहना है कि वह डायरिया से पीड़ित था। पार्षद ने कहा कि नगर निगम एवं जल निगम की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हुई है। उसकी मौत के बाद माहौल गरमा रहा है। जीवनगढ़ में नलों से पिछले 10-15 दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही थी। नगर निगम एवं जल निगम के अधिकारियों को पार्षद ने बार-बार फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं। बुधवार से नलों से लाल पानी निकलने से लोगों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने सुबह में केलानगर चौराहा जाम कर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों के साथ सपा नेता अज्जू इशहाक जमीन पर बैठ गए। जाम-प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी थीं। महिलाओं का कहना है कि कई दिनों से नल से दूषित पानी आ रहा है, जिसके कारण हमारे बच्चे बीमार हो रहे हैं। कल से नल से लाल पानी निकल रहा है। स्थानीय पार्षद शाहिद मलिक ने बताया कि नगर निगम गहरी नींद में सोया हुआ है। जनता की कोई परवाह नहीं है। जनता को मरने के लिए छोड़ दिया गया है। नगर निगम में फोन करते हैं तो कॉल रिसीव नहीं होती है। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक ने कहा कि गंदे पानी की आपूर्ति से 60-70 बच्चे बीमार हो गए हैं, जिनका इलाज अलग-अलग स्थानों पर चल रहा है। समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस फोर्स के साथ अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, जेई हेमेंद्र गौतम, लक्ष्मण सिंह, जल निगम के जेई कुलदीप आदि पहुंच गए। आक्रोशित लोगों को समस्या का समाधान तुरंत करवाने का आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शांत हुए। अधिकारियों ने मोहल्ले में तुरंत टैंकर पहुंचा दिया ताकि ईद-उल-अजहा त्योहार पर किसी को पानी की दिक्कत न हो। अधिकारियों ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता है, पानी की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। जाम एवं प्रदर्शन के बाद शाम में बच्चे की मौत की सूचना आने के बाद एक बार फिर माहौल गरमाता हुआ नजर आ रहा है।
स्थानीय लोग दो तरह की शिकायत कर रहे हैं। एक गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। दूसरी पानी की कम आपूर्ति हो रही है। गंदे पानी से बच्चों के बीमार होने की भी शिकायत सामने आई है। नगर निगम एवं जल निगम की टीम प्राथमिकता से लीकेज का पता लगाकर समस्या का समाधान कराएगी। जीवनगढ़ के लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
- अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
केस हिस्ट्री
जीवनगढ़ निवासी अकील अहमद ने बताया कि उनका छह वर्षीय बेटा मो. फैज अहमद बुधवार को बीमार हो गया। गंदे पानी की वजह से उल्टी-दस्त होने लगे। रात में तबियत ज्यादा खराब होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर गया। वहीं पर डॉक्टरों ने बताया कि जीवनगढ़ के बहुत सारे बच्चे आ रहे हैं।
डेढ़ महीने का बच्चा दिल्ली रेफर
जीवनगढ़ निवासी डेढ़ महीने के तैयब को डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया है। उसके पिता नाजिम ने बताया कि एक सप्ताह पहले तैयब को उल्टी-दस्त हुए थे। शहर के बाल रोग विशेषज्ञ से उपचार कराया। बच्चे की तबियत ज्यादा खराब होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज ले गया। वहां पर उसका शरीर नीला पड़ गया। डॉक्टरों ने वेंटिलेटर खाली नहीं होने की बात कहकर दूसरे स्थान पर ले जाने की सलाह दी। वहां से रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गया। डॉक्टर ने किडनी की गड़बड़ी बताकर दिल्ली ले जाने का सुझाव दिया। वर्तमान में तैय्यब का उपचार दिल्ली के कलावती हॉस्पिटल में चल रहा है।
जीवनगढ़ में डाली गई है नई पाइप लाइन
जीवनगढ़ में नई पाइप डाली गई है। जेई लक्ष्मण सिंह का कहना है कि पुराने कनेक्शन को नई लाइन से जोड़ने की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। पुराने कनेक्शन नाले से होकर आए हैं। लीकेज की भी शिकायत है। ऐसे में गंदे पानी की आपूर्ति घरों में होने की आशंका है। अभी शिकायत की जांच हो रही है।
कांग्रेसी भी शामिल हुए जाम-प्रदर्शन में
जीवनगढ़ में प्रदर्शन में लोगों के साथ कांग्रेसी भी शामिल हुए। पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइन एक सप्ताह पहले लीकेज हो गई थी । क्षेत्रीय नागरिकों ने कई बार इसकी शिकायत नगर निगम को की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल को दी। वह बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में थे। उनके निर्देश पर महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी बॉबी के साथ विवेक बंसल के प्रतिनिधि बृजेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञान प्रकाश सक्सेना आदि मौके पर पहुंचे और विवेक बंसल को वहां के हालात बताए। जिसके बाद विवेक बंसल ने जिलाधिकारी से बातचीत करके समाधान की मांग की। मौके पर नगर निगम की एक टीम पहुंच गई। 2 दिन में जर्जर पाइप लाइनों के मरम्मत का आश्वासन दिया गया, इसके बाद ही भीड़ का आक्रोश शांत हुआ। कांग्रेसियों ने पानी का सैंपल भी इकट्टा किया, जिसे जांच के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की लैब में भेजा जाएगा। मौके पर मौजूद कांग्रेसियों में साबिर अहमद, मोहम्मद ताज मेव, कल्लू नेताजी, कासिम अली, बाबू खान, साबिर अंसारी, आदिल, नूरी मैकेनिक, सागर सिंह तोमर, ?मीर अहमद, जितेंद्र सिंह, मोहम्मद अनवार , मोहम्मद लतीफ, आदि शामिल थे।

फोन पर जलभराव की समस्या का समाधान, लोगों के साथ मजाक
जलभराव की समस्या के लिए नगर निगम अधिकारियों के फोन नंबर सार्वजनिक करने और फोन पर समस्या के समाधान होने को कांग्रेसी नेताओं ने जनता के साथ मजाक बताया है। कांग्रेस नेता विनोद पांडे, मुस्ताक अहमद, गजेंद्र सिंह आदि ने कहा है कि यह जनता के हाथ में लॉलीपॉप थमाने जैसा है। लोगों के घरों में पानी भर रहा है और वह अधिकारियों के फोन नंबर मिलाते फिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed