फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Children shared their feelings for their mother

Aligarh News: मां के लिए बच्चों ने किया अपनी भावनाओं को साझा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश

Thu, 18 May 2023 09:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 09:30 PM IST
सार

मदर्स डे के आयाेजन अभी भी जारी हैं। स्कूलों में मदर्स डे के आयोजन में बच्चों ने अपनी मां के लिए अपनी भावनाओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों से साझा किया।

विज्ञापन
Children shared their feelings for their mother
एसीएन इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के छेरत स्थित एसीएन इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपनी मां के लिए नृत्य, स्किट, कविता आदि विभिन्न प्रस्तुतियां दे अपनी भावनाओं को साझा किया। माताओं ने अपने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा। समारोह में 10वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। एसीएन ग्रुप के चेयरमैन आर ए चौधरी ने विद्यार्थियों को ट्राफी प्रदान कीं।

विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका फराह शेरवानी ने बच्चों को अच्छे कर्मों को अपनाने, माता-पिता को खुश रखने वाले नैतिक तरीकों का सहारा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन हिरा खान ने किया। कार्यक्रम में प्रबंधक खुर्शीद चौधरी, असलम चौधरी ने भी मां की महिमा पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान रितु शर्मा, महविश चौधरी, सहर करीमी, शबाना अंसारी , लक्ष्मी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जी20 कार्यक्रमों के तहत एएमयू के अब्दुल्ला स्कूल ने मदर्स डे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। स्कूल अधीक्षक जहीर ने माताओं का स्वागत किया और बच्चे के व्यक्तित्व के विकास में मां की भूमिका और महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। गृह विज्ञान विभाग की रिसर्च स्कॉलर शफा शाहीन ने स्वस्थ राष्ट्र के लिए स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य में मां की भूमिका के बारे में उपयोगी जानकारी दी। जी20 कार्यक्रमों की स्कूल समन्वयक लुबना इम्तियाज ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed