{"_id":"6189833e81b2c964c669dad8","slug":"children-of-workers-will-go-to-school-by-bicycle-city-office-news-ali2777004197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः अब साइकिल से स्कूल जाएंगे श्रमिकों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः अब साइकिल से स्कूल जाएंगे श्रमिकों के बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवन निर्माण श्रमिकों के बच्चे अब साइकिल पर स्कूल जाएंगे। संत रविदास शिक्षा सहायता योजना में सोमवार को शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर एवं एमएलसी डॉ.मानवेंद्र प्रताप सिंह ने श्रमिकों को साइकिलें वितरित की हैं। कृष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के और अधिक अवसर मुहैया कराने के लिए उनके अध्ययनरत रहने पर साइकिल की सुविधा प्रदान की जाती है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा सरकारी योजनाओं को पारदर्शी ढ़ंग से लागू कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने श्रमिकों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रम विभाग में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। श्रमिकों के कल्याण के लिए जन्म से लेकर मृत्यु पर्यंत तक विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। श्रमिकों के साथ ही उनके बालक-बालिकाओं को भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है।
इनको मिलीं साइकिलें
सहायक श्रम आयुक्त बृज मोहन शर्मा ने बताया कि सोमवार को 67 श्रमिकों के बच्चों को संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत साइकिलें प्रदान की गईं हैं। उन्होंने बताया कि लाभान्वित बच्चों में वंश चौधरी, इब्राहिम अली मलिक, जीतू कुमार, देवर्तय दयाल, जयकिशन भारद्वाज, मूलचंद, ऋषिपाल सिंह, कोमल कुमार, अंकित चौधरी, सौरभ कुमार, अभिषेक कुमार, आशीष, अरुण, सुशील, लोकेश, आकाश, आर्यन, शुभम, विशाल, प्रदीप, पुष्पेंद्र, शिव, मुकेश, प्रवीन, वंश प्रताप सिंह, माधुरी, कुमकुम, शालिनी, खुशबू, सुमन गौतम, उषा, संध्या शर्मा, वर्षा, दिव्या शर्मा, कर्मा, राजकुमारी, कुंती, माधुरी, शिवानी, गीता, संगम, मुकेश, राहुल, शांतनु, प्रवीण, लोकेश, रूकम, सुनील, अनूप, दीपक, अजय, दीपक, लोकेश, पीयूष यादव, योगेश, पंकज, राहुल कुशवाह, मोनू, सनी, तरुण, सुरेंद्र, शरीफ , तुषार और शिवम शामिल रहे।