फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   children celebrated holi at holi milan samaroh

मैथिल ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में बच्चों ने मचाया धमाल

Wed, 31 Mar 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
children celebrated holi at holi milan samaroh
एसएमबी इंटर कॉलेज में श्री ब्राम्हानंद क्रांतिकारी परिषद द्वारा होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थ? - फोटो : CITY OFFICE
श्री ब्रह्मानंद क्रांतिकारी परिषद ने मंगलवार को एसएमबी इंटर कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन

पं. नंद लाल झा एवं अन्य आचार्यों ने हवन यज्ञ संपन्न कराया। अध्यक्षता नारायन दत्त ने की। जगवीर मिश्र, सेवाराम व पं. ब्रह्मदेव ने यहां होली को परंपरा, प्रेम और हर तरह के भेदभाव मिटाने वाला त्योहार बताया। पं. लोकेश एंड पार्टी ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। यहां विभिन्न झांकियां, ब्रज के रसिया, फूलों की होली का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

वहीं लगभग 47 बच्चों ने गायन, नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सभी बच्चों को यहां पुरस्कृत भी किया गया। अंत में सभी ने चाट-पकौड़ी, ठंडाई आदि का आनंद लिया। इस मौके पर सत्येंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, धनपाल शर्मा, केके मिश्रा, जवाहर लाल शर्मा, महेश शर्मा, जय प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed