{"_id":"5d7cf74e8ebc3e017a2107d4","slug":"child-dies-due-to-fever-case-filed-against-doctor-aligarh-news-ali2135165103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से जूझ रहे बालक की मौत, डाक्टर पर गलत इलाज का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से जूझ रहे बालक की मौत, डाक्टर पर गलत इलाज का आरोप
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र के ज्वालापुरी इलाके के रहने वाले एक 13 वर्षीय बालक की शनिवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजनों ने नौरंगाबाद में स्थित डाक्टर योगेंद्र कुमार गुप्ता की क्लीनिक के सामने शव रख हंगामा काटा और गलत इलाज का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
थाना गांधी पार्क पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की मौत के पीछे उसका दिल बड़ा होने और रक्त के थक्के जमा होने की बात सामने आई है। बालक के मामा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
उमेश राघव निवासी ज्वालापुरी गली-8 ताला फैक्टरी में काम करते हैं। उमेश के अनुसार 13 वर्षीय बेटे आर्यन उर्फ विनीत राघव की गुरुवार रात को बुखार आने से हालत बिगड़ गई। शुक्रवार को उसे नौरंगाबाद स्थित डाक्टर योगेंद्र कुमार गुप्ता की क्लीनिक पर ले गए। वहां डाक्टर ने एक इंजेक्शन और ड्रिप लगा दी।
विज्ञापन
साथ ही खाने को दवा दे दी। घर जाकर बालक को दवा खिलाई तो उसकी हालत बिगड़ गई। तेज पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं। तत्काल इलाके केे ही दूसरे डाक्टर को दिखाया। वहां से बालक को डाक्टर ने एक प्राइवेट ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। यहां अल्ट्रासाउंड हुआ तो उसमें अतिरिक्त दवा खिलाने के कारण हालत बिगड़ने की बात सामने आई।
उमेश के अनुसार शुक्रवार रात को बेटे की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजन शनिवार सुबह शव लेकर नौरंगाबाद पहुंच गए। शव को क्लीनिक के सामने रखकर हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को शांत करना चाहा मगर वह कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।
आरोप लगाया कि वाले डाक्टर ने लापरवाही पूर्ण इलाज किया, जिससे बेटे की मौत हुई है। मामले में आर्यन के मामा गोविंद उर्फ विजय प्रताप की ओर से डाक्टर के खिलाफ तहरीर मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
इंस्पेक्टर थाना गांधी पार्क के अनुसार परिजनों की तहरीर पर डाक्टर योगेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बालक को दी गईं दवाओं की भी जांच कराई जाएगी। इधर, डाक्टर के अनुसार बालक को ठीक दवाएं दी गईं थीं। क्लीनिक से वह सही सलामत गया था। उसके परिजनों ने दूसरी जगह इलाज कराया। वहां बालक की मौत हुई है। पुलिस को जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।
पीएम रिपोर्ट में दिल बड़ा होने और रक्त का थक्का जमा होना आया
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आर्यन की मौत के पीछे उसे दिल की बीमारी होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक बालक का सामान्य इंसान के दिल से बड़ा पाया गया। साथ ही उसमें रक्त के थक्के जमा होने की बात सामने आई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत इसी बीमारी के कारण हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने विसरा जांच के लिए संरक्षित कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया है।